झरिया: भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने झरिया स्थित बिहार बिल्डिंग कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म दिन बड़े अनोखे अंदाज में मनाया। रागिनी सिंह ने बच्चों के साथ केक काट कर नरेंद्र मोदी का 74 वा जन्मदिन मनाया। इस दौरान बच्चे काफी उत्साहित थे।

रागिनी सिंह बच्चों के बीच मिठाई, कॉपी पेंसिल बांटी। रागिनी सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री जी का आज 74वां जन्मदिन है. साथ ही आज विश्वकर्मा पूजा भी है. उन्होंने कहा कि जिस तरह से भगवान विश्वकर्मा ने विश्व का शिल्प किया था, स्वर्ग के भवनों का निर्माण किया था, उसी तरह से भारत को स्वर्ग बनाने के लिए नरेंद्र मोदी जी गरीब, गुरबा, किसान, छात्र के साथ ही थल, जल, नल, राष्ट्र को मजबूती देने के लिए रात-दिन काम कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पीएम नरेंद्र मोदी देश की सेवा के लिए बिना रुके काम कर रहे हैं। उनकी सेवा से प्रेरित होकर ही जन्म दिन पर सेवा दिवस मनाने का निर्णय लिया गया है। मौके पर भाजपा के पदाधिकारी और भाजपा कार्यकर्ता काफी संख्या में उपस्थित थे।