धनबाद(DHANBAD): भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के धनबाद आगमन को लेकर रविवार को धैया क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने को मिला। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र होकर पूरे जोश के साथ उनके स्वागत की तैयारी में जुटे रहे। सांसद प्रतिनिधि सुरेश दास ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद आदित्य साहू का यह पहला धनबाद दौरा है, जिसको लेकर कार्यकर्ताओं में खास उत्साह है। वहीं भाजपा कार्यकर्ता मृत्युंजय मंडल ने कहा कि आदित्य साहू के आगमन से कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ा है और उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

