भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह ने चलाया झरिया के विभिन्न मुहल्ले व बस्ती में जनसंपर्क अभियान

भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह ने चलाया झरिया के विभिन्न मुहल्ले व बस्ती में जनसंपर्क अभियान

झरिया (JHARIA)। झरिया भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह ने रविवार को झरिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर जनसंपर्क अभियान और नुक्कड़ सभा के जरिए स्थानीय लोगो से भाजपा के पक्ष मे मतदान करने की अपील की। स्थानीय लोगों ने भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह को फूलमाला पहनाकर स्वागत अभिनन्दन किया। बागडिगी, जयरामपुर ,चाँदमारी, मांझी बस्ती, भुईयाँ, भिक्ट्री, चौहान बस्ती,दुर्गापुर लाल मैदान, चासनाला मोड़,डंगाल धौड़ा डीनोबली मोड , बोरा पट्टी, झरिया बाजार , चार नंबर टैक्सी स्टैंड समेत कई बस्ती और कॉलोनी मे जाकर लोगो से अपील करते हुए भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह ने कहा कि वर्तमान कांग्रेस विधायक के कार्यकाल मे विकास नाम के रथ पर भ्रष्टाचार का ग्रहण लग गया है। झरिया मे हत्याएं, रंगदारी , लुट ,फिरौती से विकास डरा सहमा हुआ है। माताओं बहनों को सुरक्षा देने मे वर्तमान विधायक फेल साबित हुई। अगर झरिया मे विकास को लाना है तो कमल का बटन ही दबाना है। रागिनी सिंह ने कहा कि कांग्रेस का दलित विरोधी चेहरा भी झरिया के लोगों ने देख लिया है। कांग्रेसियों द्वारा दलित समाज के लोगों के साथ अत्याचार किया जाता है। अपराधी किस्म के जो लोग कांग्रेस के नेताओं के साथ खुलेआम घूम रहे हैं उन्हें बताना चाहती हु कि झरिया मे कांग्रेस महज कुछ दिनों की मेहमान है। भाजपा के आती ही वैसे अपराधी या तो बिल मे छुप जाएंगे या झरिया से फरार हो जाएंगे। झरिया क्षेत्र में भ्रष्टाचार और अपराध मुक्त करने का मेरा वादा झरिया की जनता से है। झारखंड में लूट खसोट रंगदारी करने वाली भृष्टाचारों की सरकार को बदलने की जरूरत है। कहा कि मईया योजना लॉलीपॉप दिखाने वाली सरकार चुनाव खत्म होते ही बंद कर देगी। हेमंत सोरेन सरकार गरीब विकलांगों विधवाओं, वृद्धावस्था की पेंशन को बंद कर दिया है और चुनावी लॉलीपॉप दिखाकर मईया योजना को शुरू किया है ।
भाजपा की सरकार बनते ही झरिया विधानसभा में विकाश कार्य तीव्र गति से किया जाएगा और एक सुंदर खुशहाल झरिया का सपना साकार होगा। वही इस दौरान श्रीमती रागिनी सिंह ने सभी से कल आर.एस.पी कॉलेज में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान जी के जनसभा में भारी से भारी संख्या में पहुंचकर उनके संबोधन को सुनने और कार्यक्रम को सफल और ऐतिहासिक बनाए जाने की अपील की।

News ANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *