भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह हमेशा जनता के बीच रहीं हैं भाजपा के पक्ष करें वोट: शताक्षी सिंह…

भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह हमेशा जनता के बीच रहीं हैं भाजपा के पक्ष  करें वोट: शताक्षी सिंह…

झरिया(JHARIA): भाजपा से घोषित प्रत्याशी रागिनी सिंह की बड़ी बेटी शताक्षी सिंह उर्फ साक्षी अपनी मां के पक्ष में घर घर जा कर वोट मांग रहीं है. बुधवार को झरिया कतरास मोड़ स्थित भाजपा कार्यालय में बैठक का आयोजन किया गया. मुख्य अतिथि के रूप शताक्षी सिंह उर्फ साक्षी उपस्थित थी। इस दौरान झरिया कि महिलाओं ने फूल माला और गुलदस्ता देकर सम्मानित किया.

बैठक में महिलाओं ने कहा कि स्व सूर्यदेव सिंह के समय से सिंह मेंशन परिवार से हमलोग जुड़े हुए हैं. सिंह मेंशन परिवार हमेशा हम लोगो का मदद किया है। कोरोना काल में राशन, टैंकर के माध्यम से पानी अन्य सुविधा मुहैया कराने का काम किया.

2019 में चुनाव हारने के बाद भी प्रत्याशी रागिनी सिंह झरिया में हमेशा दिखाई दी है और लोगों के बीच रही. वैसे भी प्रत्याशी जो चुनाव जीतने के बाद हमारे मुहल्ले नजर तक नहीं आई. इस बार हमलोग ठान लिए है भाजपा के पक्ष मतदान कर प्रत्याशी को भारी मतों से जीत दिलाने का काम करेंगे.

बैठक को संबोधित करते हुए शताक्षी सिंह उर्फ साक्षी ने कहा विपक्ष चुनाव जीतने के बाद 5 साल तक नजर नहीं आई, चुनाव आते ही दिखाई देने लगे है लोगों को अपना दुखड़ा सुना रही है. झरिया की जनता सब जान रही हैं जनता को किसने ठगने का काम किया हैं. मेरी मां रागिनी सिंह कोरोना काल में भी सेवा की भावना से रात दिन लोगों के लिए लगी रहती थी. एक बार मौका दे भाजपा के पक्ष मतदान कर रागिनी सिंह और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत कीजिए.

भाजपा सबका साथ सबका विकास के सिद्धांत पर काम कर रही है. भाजपा के कार्यकाल में क्षेत्र का विकास होगा. चन्दन सिन्हा के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाओं ने भाजपा प्रत्याशी रागिनी सिंह का समर्थन करते हुए जीत दिलाने का दृढ़ संकल्प लिया..

NEWSANP के लिये झरिया से अरविन्द सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *