झरिया(JHARIA): भाजपा झरिया प्रत्याशी रागिनी सिंह ने मंगलवार को झरिया विधानसभा क्षेत्र के बेलगढ़िया टाउनशिप, बस्ताकोला मंडल अंतर्गत इंडस्ट्री कोलियरी, लाह बेड़ा मांझी बस्ती, सिंह नगर समेत विभिन्न क्षेत्रों में नुक्कड़ सभा एवं जनसंपर्क कर लोगों से मिल जनसमस्याएं सुनी एवं उनसे भाजपा के पक्ष में मतदान करने की बात कही..
जनसंपर्क के दौरान भाजपा प्रत्याशी को स्थानीय लोगों का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिला। रागनी सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए वर्तमान विधायक के कार्यकाल पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि इन पांच वर्षो के कार्यकाल में विधायक जनता के बीच कही नहीं दिखी..
अब चुनाव के समय बरसाती मेंढक की तरह निकल लोगो से मिल उन्हें फिर से घड़ियाली आंसू दिखा कर छलने का काम कर रही है। पिछले पांच वर्षों में इतनी हत्याएं हुई, फिरौती मांगी गई, कितने घरों का दिया बुझा लेकिन वर्तमान विधायक ने कभी भी उनके परिजनों को इंसाफ दिलाने की बात तो दूर उनके दुख के समय झांकने तक नहीं गई। आज जगह जगह जा कर लोगों को दिग्भ्रमित कर रही है। पूरे पांच साल क्षेत्र की जनता बिजली , पानी , सड़क जैसे मूलभुत सुविधाओ के लिए त्राहिमाम करती रही लेकिन वर्तमान विधायक ने कभी सुध नहीं ली। इतना ही नहीं निगम के पार्षदों के कार्य को भी दरकिनार कर खुद की वाहवाही लूटने के सिवा कोई काम नहीं किया..
अब समय आ गया है कि झरिया की जानता अब पाई पाई का हिसाब अपने मताधिकार से देगी और आने वाले 20 नवंबर को एक खूबसूरत कमल फूल खिलाकर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के झोली में डालने का काम करेगी क्योंकि मोदी जी जो कहते है वो करते है वर्तमान सरकार में मैया योजना की शुरुआत चुनावी पुलाव है सभी पेंशन योजनाओं को बंद कर मैया योजना की शुरुआत कर लोगों को छलने का कार्य किया जा रहा है भाजपा प्रत्याशी श्रीमती रागिनी सिंह ने कहा कि भाजपा द्वारा झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर झारखंड में महिलाओं और बेटियों को आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल के रूप में गोगो दीदी योजना लॉन्च की गई है..
महिलाओं को अन्य राज्यों की तर्ज पर गोगो दीदी योजना के तहत सभी महिलाओं को 2100 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। इस योजना से गरीब परिवारों से आनेवाली महिलाओं और बेटियों को हर महीने 2100 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान करना है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिना भेद किए प्रत्येक घर को शौचालय और पीएम आवास दिया, सभी को राशन दिलाया..
NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

