झरिया(JHARIYA )भारतीय जनता पार्टी झरिया नगर द्वारा शनिवार को गोगो दीदी योजना को लेकर एक बैठक धर्मशाला रोड स्थित अग्रवाल धर्मशाला में चुनाव प्रभारी नीतीश कुमार चंद्रवंशी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह उपस्थिति रही। चुनाव प्रभारी नीतीश कुमार चंद्रवंशी ने बताया की गोगो दीदी योजना को देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का झारखण्ड की माँ बहनो के लिए उपहार बताते हुए इसका लाभ लेने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से विधानसभा चुनाव के लिए कमर कस कर तैयार रहने का आह्वान किया।
वही भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागनी सिंह ने बताया कि झारखंड राज्य की महिला और बेटी इस योजना से लाभ उठा सकती हैं। गोगो दीदी योजना के तहत राज्य की महिलाओं और बेटियों को मासिक 2,100 रूपए की राशि बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से सीधे ट्रांसफर किया जाएगा।
गोगो दीदी योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की गरीब और वंचित वर्ग की महिलाओं को सशक्त बनाना है। यह योजना खास तौर पर उन परिवारों के लिए बनाई गई है जहां महिलाएं आर्थिक रूप से निर्भर हैं। सरकार का उद्देश्य इन महिलाओं को वित्तीय सहायता प्रदान करके उन्हें आर्थिक रूप से स्वतंत्र बनाना है, ताकि वे अपना जीवन बेहतर बना सकें। मौके पर मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष श्रवण राय, विष्णु त्रिपाठी, बाबू जेना, शरूप भट्टाचार्य, प्रियंका देवी , उमेश यादव, शिवांश श्रीवास्तव, शैलेश सिंह चंद्रवंशी समेत कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
News ANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट