झरिया। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रागिनी सिंह ने झारखंड प्रदेश के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को लिखा पत्र।

श्री सिंह ने धनबाद नगर निगम अधिकारीयों व संबेदक पर आरोप लगाते हुए कहा है कि झरिया विधानसभा क्षेत्र में धनबाद नगर निगम के द्वारा योजनाओं में धांधली और अनियमिता बरतते हुए सड़क और नाली निर्माण समेत विभिन्न योजनाओं में गड़बड़ी की गई है। इस संबंध में उनका ध्यान आकृष्ट करते हुए कहा है कि झरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत दुखहरनी मंदिर से लेकर बर्फ कल होते हुए पुरानी झरिया स्टेशन तक पथ निर्माण में झरिया कतरास मोड़ बाजार होते हुए झरिया थाना तक सड़क निर्माण और नाली निर्माण कार्य में घोर लापरवाही बरती गई है।
जिसकी जांच से साफ हो जाएगा की करोड़ों की लागत से लोगों की विकास के लिए मिली सौगात में नगर निगम और संवेदक की मिलीभगत से भ्रष्टाचार के भेंट चढ़ा दिया गया है। इसलिए मुख्यमंत्री से अनुरोध होगा की जनता के हित को ध्यान में देते हुए यथाशीघ्र मामले की जांच कर मामले में कार्रावाई करने का आदेश पारित करने की दिशा में पहल करे। जिसकी प्रतिलिपि धनबाद जिला उपायुक्त और धनबाद नगर आयुक्त को भी दी गई है।
News ANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट