भाजपा नेता जयप्रकाश सिंह ने चलाया तूफानी जनसंपर्क अभियान अपर्णा सेनगुप्ता को वोट देने का किया जनता से अपील…

भाजपा नेता जयप्रकाश सिंह ने चलाया तूफानी जनसंपर्क अभियान अपर्णा सेनगुप्ता को वोट देने का किया जनता से अपील…

धनबाद(NIRSA): विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल के कार्यकर्ता अपने अपने प्रत्याशियों के लिए पूरी ताकत झोंक दिए है निरसा विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी अपर्णा सेनगुप्ता के समर्थन में भाजपा नेता जयप्रकाश सिंह ने शुक्रवार को चिरकुंडा क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से अपर्णा सेनगुप्ता के पक्ष में वोट देने का अपील किए।वही जयप्रकाश सिंह ने मीडिया को बताया कि झारखंड में डबल इंजन की सरकार बनने जा रही है और झारखंड में भारतीय जनता पार्टी प्रचण्ड बहुमत से विजय हासिल कर रही है। देवतुलय जनता से अपील कर रहा हूं कि आगामी 20 नम्बर को ईवीएम के एक नम्बर पर बटन दबा कर भाजपा को विजय बनाए ताकि कोयलांचल के साथ साथ राज्य का सम्पूर्ण हो सके..

जनता इस बार राज्य में हेमंत सरकार को उखाड़ फेंकने की मूड में है 23 नवंबर को झामुमो सरकार की विदाई समारोह है।जनसंपर्क अभियान के दौरान भाजपा द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं से लोगों को अवगत कराया गया है जनसंपर्क अभियान चिरकुंडा ,ईस्ट कुमारधुबी, स्टेशन रोड, तालडंगा, नेहरू रोड,तलसंगा हाउसिंग कॉलोनी ,कुमारधुबी बाजार सहित अन्य क्षेत्रों में डोर टू डोर पहुंचकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील किया जा रहा है भाजपा प्रत्याशी अपर्णा सेनगुप्ता को भारी मतों से जीत दिलाने के लिए हम सभी पूरी ताकत झोंके है। जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। आगामी 23 नवंबर को राज्य में डबल इंजन की सरकार बनने जा रही है और झामुमो सरकार की विदाई तय माना जा रहा हैं..

NEWSANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *