भाजपा धनबाद महानगर में सदस्यता अभियान को लेकर कई मंडलों में मंडल कार्यशाला का किया आयोजन…

भाजपा धनबाद महानगर में सदस्यता अभियान को लेकर कई मंडलों में मंडल कार्यशाला का किया आयोजन…

धनबाद(DHANBAD): भारतीय जनता पार्टी धनबाद महानगर में सदस्यता अभियान को लेकर आज महानगर के कई मंडलों में मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया। भारतीय जनता पार्टी बैंक मोड़ मंडल की कार्यशाला मटकुरिया भगत सिंह कॉलोनी में मंडल अध्यक्ष सन्नी रवानी की अध्यक्षता में हुई । संचालन संजय गोस्वामी एवं धन्यवाद ज्ञापन नीरज सिन्हा ने किया । आज के सदस्यता अभियान 2024 को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष श्रवण राय ने कहा कि महानगर के सभी मंडलों में एक सदस्यता संयोजक एवं दो सह संयोजक बनाए गए हैं। सदस्यता अभियान का शुभारंभ 22 दिसंबर 2024 से की जानी है। प्रत्येक शक्ति केंद्र में 200 प्राथमिक सदस्य बनना है। 50 प्राथमिक सदस्य बनने वाले ही सक्रिय सदस्य बनने की , अर्हता पूरी करेंगे ।महानगर के सभी बूथों में सदस्यता अभियान युद्ध गति से चलाना है । जिला महामंत्री सह जिला सदस्यता प्रभारी मानस प्रसून ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ओजस्वी एवं तेजस्वी हैं। पिछले सदस्यता अभियान में पूरे झारखंड में धनबाद महानगर जिला अव्वल हुआ था। इस बार भी अपने ही रिकॉर्ड को यहां के कार्यकर्ता तोड़ेंगे एवं ऐतिहासिक सदस्य बनाने का कार्य करेंगे..

बैंक मोड़ मंडल प्रभारी सह जिला मंत्री पंकज सिन्हा ने संबोधित करते हुए कहा कि आगामी 23 एवं 24 दिसंबर को मंडल के प्रत्येक बूथों पर जाकर भाजपा से जुड़ने के इच्छुक लोगों को भाजपा का सदस्य बनाने का कार्यक्रम तय है । आगामी 25 दिसंबर को भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी के जयंती को सुशासन दिवस के रूप में मनाते हुए विशेष सदस्यता अभियान अभियान चलाना है । मंडल अध्यक्ष सन्नी रवानी, मंडल सदस्यता संयोजक संजय गोस्वामी, सहसंयोजक नीरज सिन्हा, परशुराम पासवान एवम सरोज प्रसाद कहा कि सभी शक्ति केंद्र में बूथों के लिए प्रभारी बनाकर रिकार्ड सदस्यता अभियान चलाने की रणनीति बनाई गई है। सभी मंडलों में बैंक मोड़ मंडल रिकार्ड सदस्यता करेगा। बैठक के पूर्व भारतीय जनता पार्टी के दिवंगत नेता झरिया निवासी स्व शैलेश सिंह चंद्रवंशी की आत्मा शांति हेतु दो मिनट का मौन रख उनकी आत्मा शांति हेतु प्रार्थना की गई..

आज कार्यशाला में मुख्य रूप से प्रितपाल सिंह आजमानी, शिवेन्द्र सिंह सोनू, सुनीता केशरी, रेणु थापा, शंकर तिवारी, नवल साव, चंदन राय, योगेश जोशी, अनिल प्रसाद, अनूप सिंह, प्रकाश मंडल, भोला रजक, जितेंद्र मालाकार, भाजयुमो अध्यक्ष दिलीप सिंह, बलराम प्रसाद, रिंकू सिंह, मोहन प्रसाद सहित सैंकड़ो पार्टी कार्यकर्ता एवम बूथ अध्यक्ष उपस्थित थे..

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *