भाजपा धनबाद महानगर द्वारा वीर बाल दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया…

भाजपा धनबाद महानगर द्वारा वीर बाल दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया…

धनबाद(DHANBAD):भारतीय जनता पार्टी धनबाद जिला महानगर के तत्वावधान में आज सामुदायिक भवन, हाउसिंग कॉलोनी में जिला अध्यक्ष श्रवण राय की अध्यक्षता में वीर बाल दिवस पूरी श्रद्धा, सम्मान और गरिमा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसमें गुरु गोविंद सिंह जी के चारों साहिबजादों के अद्वितीय साहस और अमर बलिदान का स्मरण किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा, प्रदेश प्रभारी रोहित लाल सिंह, महानगर अध्यक्ष श्रवण राय, जिला प्रभारी विष्णु त्रिपाठी, जिला कार्यक्रम प्रभारी सह जिला मंत्री पंकज सिन्हा, मानस प्रसून सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने साहिबजादे बाबा जोरावर सिंह एवं बाबा फतेह सिंह तथा भाजपा के प्रेरणापुंज डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पं. दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

इस अवसर पर झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने संबोधित करते हुए कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी के वीर साहिबजादों ने अल्पायु में ही धर्म और देश की रक्षा के लिए जो सर्वोच्च बलिदान दिया, वह इतिहास में विरल उदाहरण है। माता गुजरी एवं गुरु गोविंद सिंह जी के संस्कारों से साहिबजादों में मानवता, साहस और धर्मरक्षा के बीज पड़े, जिन्हें भीषण अत्याचार भी डिगा नहीं सके। उन्होंने कहा कि चारों साहिबजादों की बलिदान गाथा हर पीढ़ी तक पहुंचे, इसी उद्देश्य से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने वीर बाल दिवस मनाने की शुरुआत की है, उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं से इसे जन जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

वहीं भाजपा झारखंड प्रदेश प्रभारी श्री रोहित लाल सिंह ने संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा कि धर्म और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के चारों साहिबजादों का पावन बलिदान अनंत काल तक राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए प्रेरणा देता रहेगा। उनकी शहादत में साहस और वीरता की अमर गाथा निहित है, जो युगों-युगों तक राष्ट्रभक्ति, धर्मनिष्ठा और कर्तव्यनिष्ठा का मार्ग प्रशस्त करती रहेगी।

जिला अध्यक्ष श्रवण राय ने साहबजादो के साहस को अमूल्य धरोहर बताया एवं कहा कि सभी भाजपा के कार्यकर्ता इसे आत्मसात करें।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश राही राजकुमार अग्रवाल ने कहा कि साहिबजादो का अद्वितीय साहस, अटूट आस्था और अन्याय के विरुद्ध अडिग संकल्प मानव इतिहास में वीरता और त्याग का अमर प्रतीक है।
आज के कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री मानस प्रसून ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला मंत्री सह कार्यक्रम प्रभारी पंकज सिन्हा ने किया।
आज संगोष्ठी कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कार्यसमिति सदस्य रमेश राही, राजकुमार अग्रवाल, जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र हांसदा, विष्णु त्रिपाठी, अजय निषाद, जिला मंत्री पंकज सिन्हा, राजा राजपाल सिंह राजकिशोर जैना, महेश पासवान,बरटांड़ मंडल अध्यक्ष हुल्लास दास, बसंती सिंह, अजय दास, अवधेश साह, सूर्यदेव मिश्रा, राजाराम दत्ता , भाजयुमो अध्यक्ष नित्यानंद मंडल,किशोर मंडल, उचित महतो, नीरज सिन्हा, अमरजीत कुमार, जिला मीडिया सह प्रभारी पंकज सिन्हा,शंभू सिंह, मनोज रिंकू सिन्हा, सरोज शुक्ला,अमित सिंह, संजय कुमार, प्रमोद अग्रवाल, डी के सिंह, संजीत सिंह, रामशरण खटीक, मनोज मालाकार, अजय मालाकार सहित
बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *