भाजपा को बाबू का नाम से नफरत है जिलाध्यक्ष संतोष…

भाजपा को बाबू का नाम से नफरत है जिलाध्यक्ष संतोष…

धनबाद(DHANBAD):आज ग्यारकुंड प्रखंड कांग्रेस के अध्यक्ष जियाउल हुसैन द्वारा आयोजित मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत शिवलीबाडी उतर पंचायत, अली महोल्ला, आमकुडा पंचायत के मैथन में मनरेगा का नाम बदलने के प्रस्ताव के खिलाफ जन संवाद कार्यक्रम मे बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने जिलाध्यक्ष श्री संतोष कुमार सिंह ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि मनरेगा सिर्फ एक योजना नहीं, बल्कि करोड़ों गरीब और मजदूर परिवारों की आजीविका का मजबूत आधार है। इसका नाम बदलना जनता की भावनाओं और योजना के मूल उद्देश्य के साथ खिलवाड़ है।

उन्होंने केंद्र सरकार पर आरोप लगाया कि वह जनकल्याणकारी योजनाओं की पहचान मिटाकर राजनीतिक लाभ लेने का प्रयास कर रही है। कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने भी एक स्वर में मनरेगा का नाम बदलने का विरोध किया और इसे यथावत रखने की मांग की।
संवाद कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने लोगों को मनरेगा से मिलने वाले अधिकारों और लाभों की जानकारी दी तथा सरकार की नीतियों के खिलाफ जागरूक रहने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी गरीब, किसान और मजदूर के हक की लड़ाई सड़क से संसद तक लड़ेगी और मनरेगा के अस्तित्व पर किसी भी प्रकार का आंच नहीं आने देगी।

मोदी सरकार देश और लोकतंत्र के लिये खतरनाक साबित हो रही है। सत्ता के केंद्रीकरण, संवैधानिक संस्थाओं की स्वायत्तता पर हस्तक्षेप, विपक्ष की आवाज़ को दबाने की प्रवृत्ति और जनहित के मुद्दों से ध्यान भटकाकर विभाजनकारी राजनीति करना—ये सभी लोकतंत्र की जड़ों को कमजोर कर रहे हैं।
देश को एकजुट रखने के बजाय समाज को बाँटने का काम किया जा रहा है। बेरोज़गारी, महँगाई, किसानों की बदहाली और गरीबों की समस्याओं पर ठोस समाधान देने के बजाय सरकार प्रचार और भ्रम फैलाने में लगी है।
लोकतंत्र की असली ताकत सवाल पूछने की आज़ादी, संस्थाओं की स्वतंत्रता और जनता के अधिकारों की रक्षा में होती है। जब इन मूल्यों पर चोट होती है, तब देश का भविष्य खतरे में पड़ जाता है। इसलिए आज ज़रूरत है कि हम संविधान, लोकतंत्र और देश की एकता की रक्षा के लिए सजग और संगठित हों।

प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष जियाउल हुसैन ने कहा प्रखंड में विकाश कार्य के लिये जिला प्रशासन और झारखंड सरकार से मिलकर गांव की समस्या दुर किया जाएगा। कार्यक्रम में सर्व चिरकुंडा नगर अध्यक्ष श्री शशी भूषण नाथ तिवारी, फहीम अहमद,लोकनाथ प्रसाद, अयाज अंसारी, मो आजाद, आदित्य कुमार, शंभू शरण शर्मा, आफताब आलम, जाहीद खान, हसिब खान, हैदर अली, फिजरूजमा खान, आलम खान, सहीत अन्य थें।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *