धनबाद(DHANBAD): भाजपा ने पार्टी समर्थित मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार को जीताने में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है.संजीव कुमार के चुनाव प्रचार में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह और राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा धनबाद पहुंचे. बैंक मोड़ में मिडिया से बातचीत में अरुण सिंह ने कहा कि भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी एक मात्र संजीव कुमार ही हैं.उन्होंने कहा कि कॉंग्रेस जेएमएम की सरकार ने दलीय आधार पर नगर निकाय चुनाव नहीं कराया क्योंकि यह सरकार कमल फूल नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता से डरते हैं.वहीं कहा कि कांग्रेस जेएमएम प्रत्याशी को समर्थन देना लूट को छुट देना होगा.प्रदेश की सरकार को अगर जगाना है अगर विकास चाहिए तो जनता को भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी को ही जीताना चाहिए. भाजपा समर्थित उम्मीदवार ज़ब मेयर होगा तो वह भाजपा शासित राज्यों में जाकर वहां के विकास कार्यों को देखेगी समझेगी और उसे अपने यहां लागू कराएगी. बगैर नाम लिए उन्होंने कहा जिन्होंने भी भाजपा को छोड़ा उसका अस्तित्व ही खत्म हो गया है.वहीं भाजपा के ही कई नेताओं के मेयर चुनाव में लड़ने के सवाल पर कहा कि जो अलग होकर गए वे अलग थलग पड़ गए.
संवाददाता सम्मेलन में सांसद ढुल्लु महतो,पूर्व सांसद पीएन सिंह,विधायक राज सिन्हा,पूर्व विधायक अमर बाउरी और मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार भी मौजूद रहे. राष्ट्रीय महामंत्री ने इस दौरान संकल्प पत्र का भी लोकार्पण किया.
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

