रांची(RANCHI): सोमवार को भाजपा का राजधानी राँची के नामकुम प्रखंड अंतर्गत टाटीसिलवे में विधानसभा स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया । मुख्य अतिथि भाजपा झारखंड प्रदेश चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान रहें उपस्थित कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा झारखंड को बाहरी घुसपैठ,असुरक्षा और शोषण के अंधेरे से निकालने के लिए एक नई क्रांति की आवश्यकता है। ऐसे भ्रष्टाचार में लिप्त हेमंत सरकार को इस चुनाव में उखाड़ फेंकना है जिनके नेताओं के घरों में साढ़े तीन सौ करोड़ रुपये मिले ..
ये सरकार सिर्फ अपना तिजौरी भरने में लगा है । भाजपा के खिजरी विधानसभा के प्रत्याशी रामकुमार पहान को भारी मतों से जिताने के लिए कार्यकर्ताओं से अपील किये साथ ही साथ सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं ने रामकुमार पहान को जिताने का संकल्प लिया । उन्होंने जनता से आह्वान किया कि इस बार वोट केवल एक उम्मीदवार के लिए नहीं, बल्कि झारखंड के उज्जवल भविष्य और हमारी संस्कृति, सुरक्षा और सम्मान के लिए हो..
बैठक में खिजरी विधानसभा प्रभारी राकेश भास्कर, जिला महामंत्री नरेंद्र सिंह, सुरेंद्र महतो, जलेंद्र महतो, रंधीर चौधरी, अमरनाथ चौधरी, सत्यदेव मुंडा, अनुपमादेवी, माधुरी देवी, शशि मेहता और खिजरीविधानसभा के सभी जिला व मंडल के पदाधिकारी गन उपस्थित रहें..
NEWSANP के लिए राँची से अर्जुन कुमार की रिपोर्ट

