धनबाद(SINDRI): आज भारतीय संविधान दिवस के पावन अवसर पर सिंदरी रोहडाबाँध चौक स्थित बाबा साहब भीम राव अम्बेडकर जी के प्रतिमा पर सिंदरी के पूर्व विधायक इन्द्रजीत महतो जी की धर्मपत्नी भाजपा नेत्री तारा देवी जी माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन नमन कर श्रद्धांजलि देते हुए संविधान दिवस मनाया..
इस अवसर पर तारा देवी जी ने कहा कि आज के दिन भारत वर्ष को अपना संविधान मिला था। संविधान का आदर और इसके गौरवशाली प्रावधानों का गंभीरता से पालन करना हम सभी नागरिकों का परम कर्तव्य है..
भारत के लोकतंत्र को बचाने और उसके मर्यादा को कायम रखने के लिए बाबा भीमराव आंबेडकर ने समावेशी समाज का उदाहरण प्रस्तुत किया, जो आज भी उसी मार्ग पर चल कर भारत विश्व गुरु बनने पर अग्रसर है। हम सब बाबा साहब के किए गए कार्यों से प्रेरणा लेकर समाज में अंत्योदय की अवधारणा को प्रस्तुत करने का प्रयास कर रहें है जिसमें काफ़ी हद तक सफल भी हुए है ..
NEWS ANP के लिए सिन्दरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट

