धनबाद(SINDRI): भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के नेतृत्व में आज बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर “सेवा पखवाड़ा” के अंतर्गत स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम अम्बेडकर चौक, रोहराबांध सिंदरी (आईएम टाइप) स्थित बाबा साहेब की प्रतिमा एवं परिसर में आयोजित किया गया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों ने बाबा साहेब की प्रतिमा की साफ-सफाई कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। परिसर की स्वच्छता कर यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता भी समाज सेवा का एक महत्वपूर्ण भाग है। कार्यक्रम का उद्देश्य बाबा साहेब के विचारों को आत्मसात करते हुए समाज में स्वच्छता, समानता और सेवा की भावना को प्रोत्साहित करना था। वही संध्या 6:00 बजे उक्त दोनों स्थानों पर दीप प्रज्वलित का कार्यक्रम संपन्न किया गया
इस कार्यक्रम में विशेष रूप से भाजपा सिंदरी विधानसभा की प्रत्याशी एवं भाजपा नेत्री तारा देवी भाजपा सिंदरी नगर अध्यक्ष अरविंद पाठक, जिला महामंत्री मनोज मिश्रा निताई रजवार,जिला मंत्री प्रकाश बाउरी, जिला कार्य समिति सदस्य राकेश तिवारी ,अरविंद खत्री ,रंजना शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष परेश चंद्र दास,मंत्री विजय अंबेडकर, नगर महामंत्री इंद्र मोहन सिंह ,नगर उपाध्यक्ष संजय महतो ,धीरज सिंह, नगर मंत्री राघव तिवारी ,कुमार राजेश, किसान मोर्चा अध्यक्ष नकुल सिंह, सुनील शर्मा ,प्रफुल्ल सिन्हा, आदि अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट

