
धनबाद(DHANBAD): भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) धनबाद महानगर द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिवस 17 सितंबर से शुरू हुए सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत आज आईनॉक्स सिनेमा हाल प्रभातम मॉल में मोदी जी की जीवनी पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई। इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म में नरेंद्र मोदी जी के जीवन, उनके कार्यों और उनके द्वारा देश के लिए किए गए योगदानों को प्रदर्शित किया गया है।
कार्यक्रम के मुख्य बिंदु:
- सेवा पखवाड़ा: भाजपा धनबाद महानगर द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
- नरेंद्र मोदी जी की जीवनी पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म: आईनाक्स प्रभातम मॉल में नरेंद्र मोदी जी की जीवनी पर एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाई गई, जिसमें उनके जीवन और कार्यों को प्रदर्शित किया गया है।
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन का जश्न: देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के अवसर पर सेवा पखवाड़ा शुरू किया गया है।
डॉक्यूमेंट्री फिल्म के बारे में:
इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म में नरेंद्र मोदी जी के जीवन के विभिन्न पहलुओं को प्रदर्शित किया गया है, जिसमें उनके बचपन, परिवार, शिक्षा, राजनीतिक जीवन और उनके द्वारा देश के लिए किए गए कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई है।
विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने कहा कि, आज पुरे विश्व मे हमारे देश के प्रधानमन्त्री का डँका बज रहा है. राष्ट्र निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ते प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी आज हर भारतीय के आशा का प्रतीक है .उनकी मजबूत नेतृत्व क्षमता ने भारत को वैश्विक मंच पर नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है .भाजपा धनबाद महानगर द्वारा आयोजित इस डॉक्यूमेंट्री फिल्म के माध्यम से लोगों को नरेंद्र मोदी जी के जीवन और कार्यों के बारे में जानने का अवसर मिला। हमें उम्मीद है कि यह कार्यक्रम लोगों को प्रेरित करेगा और समाज के लिए सकारात्मक परिवर्तन लाने में मदद करेगा।
महानगर अध्यक्ष श्रवण राय ने कहा कि सबका साथ- सबका विकास के मूल मंत्र से उन्होंने समावेशी विकास को नई दिशा दी है.आत्मनिर्भर भारत का सपना हर नागरिकों का संकल्प बन चुका है_ मोदी जी की प्रेरणा से.
बरटांड मंडल अध्यक्ष किशोर मंडल के नेतृत्व मे आइनोक्स पहुँचने पे विधायक सिन्हा एवम महानगर अध्यक्ष श्रवण राय का मंडल के पदाधिकारीयों ने अंगवस्त्र पहनाकार स्वागत किया. इस अवसर पे मुख्य रूप से जिला महामन्त्री मानस प्रसून, नरेंद्र त्रिवेदी, जिला मंत्री सह मीडिया संयोजक पंकज सिन्हा, प्रखंड अध्यक्ष सह मुखिया मनोज सिंह, मंडल अध्यक्ष राजाराम दत्ता, संजय कुशवाहा, सूरज पासवान, किशोर मंडल, रजनीश तिवारी, सत्येंद्र ओझा, निर्मल प्रधान, रवि सिन्हा, सुमन सिंह, मौषम सिंह, शांतनु चन्द्रा, मनोज मालाकार,गीता सिंह, किरण सिंह, राजेश गुप्ता, कलावती देवी, प्रमोद अग्रवाल, रंजय सिंह, विज्येंद्र कुमार, बबलू सिंह, सुप्रभात सिन्हा, दीपक गुप्ता,अरुण सिंह, बृजनंदन, सरोज शुक्ला, रामशरण खटिक, भोला पांडेय, मनीष पांडेय, विज्येंद्र कुमार , नरेंद्र सिंह सहित सैकड़ो पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कई अन्य लोग भी थे.
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

