धनबाद(DHANBAD): आज दिनांक 15/11/2024 को बिरसा मुंडा की जयंती एवं झारखंड स्थापना दिवस पर भाकपा माले जिला कमिटी की ओर से टेंपल रोड पुराना बाजार कार्यालय में कांतिकारी बिरसा मुंडा की फोटो पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई..
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे माले जिला सचिव कॉo बिन्दा पासवान ने कहा कि बिरसा मुंडा एक क्रांतिकारी थे जिन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ जुझारू संघर्ष किए इतना ही नहीं वह अंग्रेजी गुलामी से मुक्ति ही नहीं बल्कि एक शोषण मुक्त समाज निर्माण करना उनका उद्देश्य था जिसे साकार करने के लिए एक नई जनक्रांति की आवशकता है। कार्यक्रम में कॉo सुभाष चटर्जी, कॉo सुभाष प्रसाद सिंह,का० राणा चट्टराज, कॉo मनीष यादव, कॉo राम लाल, शिव बालक पासवान,राजेश बिरुवा,चिंटू रवानी,किरण मुखर्जी,महेश चौहान,मनीष चौहान,मनोज चौहान, चांदों चौहान, सिकंदर चौहान,कमलेश चौहान, संजय पासवान, सुरेश सिंह उपस्थित उपस्थित हुए..
NEWSANP के लिए धनबाद से अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

