भाकपा माले ने फूंका मोदी एवं बीसीसीएल (BCCL) सीएमडी का पुतला, 12 फरवरी के ‘भारत बंद'(हड़ताल) को सफल बनाने का आह्वान…

भाकपा माले ने फूंका मोदी एवं बीसीसीएल (BCCL) सीएमडी का पुतला, 12 फरवरी के ‘भारत बंद'(हड़ताल) को सफल बनाने का आह्वान…

बलियापुर(DHANBA): आज एमओसीपी हाजिरी घर के समीप भाकपा माले एवं सीएमडब्लूूयू के बैनर तले कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान मोदी सरकार एवं बीसीसीएल (BCCL) के सीएमडी का पुतला दहन कर आक्रोश व्यक्त किया गया।
केंद्र के मोदी सरकार द्वारा श्रम कानूनों को खत्म कर चार श्रम कोड को देश में लागू कर दिया है। जो मजदूरों का गुलामी का दस्तावेज है
उसे किसी कीमत में जमीन पर लागू नहीं होने दिया जाएगा। उसके लिए 12 फरवरी को देशव्यापी हड़ताल को सफल बनाना होगा।

प्रदर्शनकारियों ने मुख्य रूप से बीसीसीएल स्टाफ के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर प्रबंधन को घेरा। वक्ताओं ने कहा कि एलबी सिंह के गुंडों द्वारा बीसीसीएल स्टाफ के साथ सरेआम मारपीट की गई, लेकिन विडंबना यह है कि बीसीसीएल अब तक इस मामले में नामजद एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। पार्टी ने दोषियों की अविलंब गिरफ्तारी की मांग की है।
इसके साथ ही, केंद्र सरकार द्वारा लाए गए 4 लेबर कोड (श्रम संहिता) के विरोध में आगामी 12 फरवरी को आहूत देशव्यापी ‘भारत बंद’ का पूर्ण समर्थन किया गया। उपस्थित नेताओं ने क्षेत्र की जनता और मजदूरों से अपील की कि वे मजदूर विरोधी नीतियों के खिलाफ इस बंद को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाएं।

मौके पर उपस्थित गणमान्य:
प्रदर्शन का नेतृत्व और संबोधन मुख्य रूप से राज्य स्थाई कमेटी के सदस्य कार्तिक प्रसाद ने किया। मौके पर मुख्य रूप से उपस्थित रहे:
भोजोहरि महतो, शीतल दत्ता (विधायक प्रतिनिधि)
हीरालाल मोदक (विधायक प्रतिनिधि)
विजय रजक (प्रमुख प्रतिनिधि)
रघुनंदन सिंह, नकुल देव सिंह (वरिष्ठ नेता) आमोद बाउरी, मिहिर महतो, नारद कालिंदी, विनोद कालिंदी, डोमन महतो, अनिल रवानी, राजकिशोर महतो, विजय महतो, जादू कर्मकार, बनवारी शर्मा, रिंकू निषाद, गाजू महतो दामु मुंडा, समेत अन्य दर्जनों साथी।

NEWSANP के लिए भोला बाउरी की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *