धनबाद(DHANBAD): आज दिनांक 16/1/2025 को भाकपा माले धनबाद जिला कमिटि द्वारा टेम्पल रोड स्थित पुराना बाजार कार्यालय मे शहीद काॅ.महेंद्र सिंह की बीसवीं सहादत दिवस मनाई गई। सर्वप्रथम उनके तस्वीर पर माल्यार्पण एंव पुष्प अर्पित की गई। इस अवसर पर एक सेमिनार का आयोजन किया गया।सेमिनार मे बतौर मुख्य अतिथि पोलित ब्यूरो सदस्य एंव पूर्व विधायक काॅ.आनंद महतो ने कहा कि शोषक-पोषक का सम्राज्य समाप्त कर उत्पादक वर्ग को समाजवादी दिशा देने हेतू शहीद काॅ.महेंद्र सिंह की सहादत मील का एक पत्थर है।जो आने वाले पीढ़ी को लक्ष्य तक पहुँचाने के लिए सही दिशा का निर्देशन करती है।उन्होने कहा कि जन- जागृति ही एक मात्र विकल्प है इसके लिए शहीदो की कतार ऊर्जा का काम करती है..
सेमिनार की अध्यक्षता करते हुए भाकपा माले जिला सचिव काॅ.बिन्दा पासवान ने कहा की देश को दिग्भ्रमित करने वाले ब्यान एंव साम्प्रदायिकता का पोषक वर्ग के लोग देश को रसातल मे ले जा रहे है।उक्त राष्ट्रीय संकट से बचाव हेतू शहीद काॅ.महेंद्र सिंह के क्रान्तिकारी-समाजिक आंदोलन को एक नई ऊच्चाई देनी होगी।इसके लिए हमारी पार्टी पूर्णत संकल्पित है।
सेमिनार का संचालन जिला सह सचिव काॅ.कार्तिक प्रसाद ने की..
सेमिनार मे राज्य कमिटी के सदस्य काॅ.आंनदमयी पाल,सुवास प्रसाद सिंह, सुभाष चटर्जी,राणा चट्टराज,विजय कुमार पासवान, नरेश पासवान, दिलीप राम, नकुल देव सिंह, अजय प्रजापति,बुटन सिंह, विश्वजीत राय, धर्म बाउरी,रामलाल दा,शिबालक पासवान, औरंगजेब खान, करण पासवान, शुभम पासवान, मनिष चौहान, चांदो चौहान, अनिल दास,चौधरी भुईया,भगवान पासवान, आदि सैकड़ो साथी उपस्थित हुए..
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

