भाकपा माले ने दिवंगत नेता कामरेड जनार्दन हरिजन की 8वीं स्मृति दिवस के अवसर संकल्प सभा का आयोजन किया…

भाकपा माले ने दिवंगत नेता कामरेड जनार्दन हरिजन की 8वीं स्मृति दिवस के अवसर संकल्प सभा का आयोजन किया…

धनबाद(SINDRI): भाकपा माले के दिवंगत नेता काॅ0 जनार्दन हरिजन उर्फ जे डी दा की 8वीं स्मृति दिवस के अवसर पर मंगलवार को मोदीडीह गाँव में संकल्प सभा आयोजन किया गया। सर्वप्रथम संकल्प सभा के मुख्य वक्ता पार्टी के पोलित ब्यूरो सदस्य सह पुर्व विधायक कॉ0 आनन्द महतो ने उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि कार्यक्रम की शुरुआत किया। साथ में जनार्दन हरिजन के बड़े भाई रसोराज हरिजन ने माल्यार्पण किया। तत्पश्चात पोलित ब्यूरो सदस्य कॉ0 हलधर महतो, राज्य कमिटी सदस्य सह सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो उर्फ बबलू महतो,जिला सचिव बिंदा पासवान, जिला सह सचिव सह राज्य कमिटी सदस्य कार्तिक प्रसाद, राज्य कमिटी सदस्य नागेंद्र कुमार,कृष्णा सिंह,आनन्द मयी पाल, मंगल महतो, बबलू महतो, कृष्णा प्रसाद महतो, सुभाष मंडल, सागर मंडल, राजीव मुखर्जी, विमल कुमार रवानी समेत महिलाओं , पुरुषों ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। आज के ही दिन केन्द्रीय कमिटी सद्स्य कॉ0 नागभूषण पटनायक की पुण्यतिथि थी। उनको समेत सभी शहीदों के याद में एक मिनट का मौन रख कर श्रद्धांजलि दी गई।

संकल्प सभा की अध्यक्षता परसबनिया पंचायत के मुखिया कॉ0 राजाराम रजक एवं संचालन कॉ0 सुधीर महतो ने किया। संकल्प सभा के मुख्य वक्ता बतौर कॉ0 आनन्द महतो ने कहा कि आज के दिन कॉ0 जनार्दन के साथ-साथ कॉ0 नागभूषण पटनायक को हम लोग याद कर रहे हैं। उनका सोच था हमें निचले तबके के लोगों की मानसिक सोच बदलना होगा। साथ ही सामाजिक एवं आर्थिक सोच को मजबूत करना होगा। वे गरीबों के बीच रहते थे। महिलाओं को सशक्तीकरण करने , उनके हक अधिकारों के प्रति जागरुकता करते थे। भाजपा सरकार अपने शासनकाल में हजारों एकड़ जमीन का लेंड बैंक बनाया । जो पूंजीपतियों को देना चाहती है। हमारे जनप्रतिनिधि हेमंत सरकार को पत्र लिखा है कि उसको रद्द किया जाय।

विशिष्ट अतिथि के बतौर उपस्थित राज्य कमिटी सदस्य कॉ0 चंद्रदेव महतो उर्फ बबलू महतो ने कहा कॉ0 जनार्दन हरिजन एक झारखंड आन्दोलनकारी थे। उनके समेत कई आन्दोलनकारी ने पुलिस-प्रशासन की बर्बरता के शिकार हुए थे।सारे लोगों को कई सालो तक जेल में रहना पड़ा। सिन्दरी कारखाने को उजाड़ने का श्रेय भाजपा को जाता है। सैकड़ो परिवार की जिन्दगी तबाह हो गया। एक समय सिन्दरी एफसीआई मे हजारों लोग काम करते थे। भाजपा सरकार फेक्ट्री को बंद कर हजारो लोगों का निवाला छिन लिया। 24 साल भाजपा का शासन रहा। लेकिन सिन्दरी की जनता ठगा सा महसूस कर रही है।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *