भाकपा माले धनबाद का 12वां जिला सम्मेलन शुरू, दो दिनों तक चलेगा विचार–मंथन…

भाकपा माले धनबाद का 12वां जिला सम्मेलन शुरू, दो दिनों तक चलेगा विचार–मंथन…

धनबाद(DHANBAD): भाकपा माले धनबाद जिला कमेटी का 12वां जिला सम्मेलन शनिवार को लुबी सर्कुलर रोड स्थित कामरेड मिथलेश सिंह सभागार में शुरू हुआ। सम्मेलन का शुभारंभ कार्यकर्ताओं के जुलूस और नारों के साथ हुआ जो रणधीर वर्मा चौक तक गया और वहां से वापस कार्यक्रम स्थल पर लौटा।
दो दिवसीय इस सम्मेलन में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए लगभग 250 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। सम्मेलन के पहले दिन वक्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार स्वदेशी अपनाने की बात तो करती है लेकिन देश में स्थानीय उत्पादन को बढ़ावा देने में असफल रही है। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि सरकार निजीकरण और बाजारीकरण को बढ़ावा दे रही है जिससे सिर्फ बड़े पूंजीपतियों को लाभ मिल रहा है। जबकि आदिवासी, मजदूर और मूलवासी समुदायों की उपेक्षा की जा रही है।

इस अवसर पर सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो उर्फ बबलू महतो ने कहा कि सम्मेलन के दौरान प्रतिनिधियों के विचार–विमर्श के बाद आगामी संघर्ष की रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने बताया कि फिलहाल खुला मंच चल रहा है इसके बाद प्रतिनिधियों की आंतरिक बैठक होगी। वहीं बिहार चुनाव को लेकर पूछे गए सवाल पर विधायक महतो ने कहा कि जनता के रुख से स्पष्ट है कि इंडिया एलायंस को बहुमत मिलेगा और जन स्वराज पार्टी से गठबंधन को कोई दिक्कत नहीं होगी।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *