
धनबाद(SINDRI): सिंदरी,सीमाटांड़ गांव के निवासी भाकपा माले के वरिष्ठ नेता कॉ0 सुभाष मंडल की मां विमला देवी,उम्र लगभग 81वर्ष का 1 जनवरी के शाम एसएनएमएमसीएच धनबाद में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।
खबर पाकर, सिंदरी विधायक कॉ0 चंद्रदेव महतो, कॉम0 कार्तिक प्रसाद, कॉम0 नकुलदेव सिंह,कॉम0 सुधीर महतो, कॉम0 कृष्णा प्रसाद महतो, कॉम0 विमल कुमार रवानी,कॉम0 राजीव मुखर्जी, कॉम0 सागर मंडल, कॉम0 मंगल महतो, कॉम0 मजीद खान,कॉम काली बनर्जी, कॉम0 ओम प्रकाश राम, कॉम0 किशोर कुमार, कॉम अजीत मंडल, कॉम0 रणजीत मल्लिक आदि उनके घर पहुंच कर उनसे तथा उनके परिजनों से मिला और सांत्वना दी।
उनकी मां की शव की समक्ष सभी उपस्थित होकर एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

