भाकपा माले के कद्दावर नेता शहीद काॅमरेड महेंद्र सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर दो मिनट मौन रखकर दी गई श्रध्दांजलि…

भाकपा माले के कद्दावर नेता शहीद काॅमरेड महेंद्र सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर दो मिनट मौन रखकर दी गई श्रध्दांजलि…

धनबाद(NIRSA):गुरुवार को निरसा भाकपा माले कार्यालय में संकल्प दिवस मनाई गई।कार्यक्रम के अध्यक्षता माले नेता आगम राम ने किया।
माले नेता नागेन्द्र कुमार ने उनके संघर्षो पर प्रकाश डालते हुए कहा कि शहीद काॅमरेड महेंद्र सिंह झारखंड के जननायक थे..

बिहार व झारखंड विधानसभा में विपक्ष के कद्दावर नेता थे।उन्होने ने अपने अंतिम भाषण में कहा था कि मैं आपके वोट के साथ कभी सौदा नही करूंगा और न ही जूते-चप्पल की तरह पार्टी बदलेगें।आज के ही दिन 16 जनवरी 2005 को चुनावी सभा के दरम्यान जब हत्यारों ने पूछा महेंद्र सिंह कौन है?तो सीना तान कर कहा कि मैं हूं महेंद्र सिंह।वीर महेंद्र सिंह तुम जिन्दा हो,खेतो में खलिहानों में।जनता के अरमानों में गीत गाई जाती है..
आज के संकल्प दिवस पर संकल्प लेना होगा कि राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत।जोहार झारखंड संकल्प अभियान को निरसा में लागु करना होगा..

इस अवसर पर माले नेता आगम राम,नागेन्द्र कुमार,कृष्णा सिंह,श्रीकांत सिंह,मनोरंजन मलिक,हरेन्द्र सिंह,टुटुन मुखर्जी,जगदीश शर्मा,गोपाल दास, मानिक गोराई,संतू चटर्जी,कल्याण राय,साधन चटर्जी,अभय सिंह,बीपीन मंडल,काशीनाथ कोयरी,लालू ओझा,गणेश महतो,आशानंद सिंह,गणेश बाउरी,सुशील मंडल,जाकिर अंसारी,अमित मंडल,अमरेश चक्रबर्ती,सत्येन्द्र चौहान,राजू चौहान,मुन्ना चौहान,मुख्तार अंसारी,लक्ष्मीनारायण दास, अंसारी,संजीत राऊत,रानी मंझियाईन,मीना देवी,विजय चौहान आदि लोग शामिल थे।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *