भाकपा माले की हुई बैठक,जिला सम्मेलन की तैयारी पर हुई चर्चा…

भाकपा माले की हुई बैठक,जिला सम्मेलन की तैयारी पर हुई चर्चा…

धनबाद(DHANBAD): आज दिनांक-26/9/2025 को भाकपा माले धनबाद नगर कमिटी की आवश्यक बैठक टेम्पल रोड पुराना बाजार स्थित कार्यालय मे धनबाद नगर सचिव काॅ.विजय कुमार पासवान की अध्यक्षता मे हुई। बैठक मे मुख्य रूप से धनबाद के पर्यवेक्षक के रूप मे माले के वरिष्ठ नेता काॅ.हरि प्रसाद पप्पू उपस्थित हुए। बैठक मे दिनांक-11-12 अक्टूबर 2025 को होने वाले धनबाद जिला सम्मेलन हेतू धनबाद नगर कमिटी की ओर से 17 प्रतिनिधि का चयन किया गया एंव धनबाद नगर के अंतर्गत जिला सम्मेलन को सफल बनाने हेतू धनबाद के विभिन्न चौक -चौराहे पर प्रचार- प्रसार हेतू झंडा,बैनर एंव पोस्टर लगाने के लिए जिम्मेदारी दी गई।

बैठक को संबोधित करते हुए धनबाद के पर्यवेक्षक सह वरिष्ठ नेता काॅ.हरि प्रसाद पप्पू ने कहा कि सभी सम्मेलन प्रतिनिधि से उम्मीद है कि वे अनुशासन और पार्टी सिद्धांतो के प्रति के साथ भाग लेंगें। भाजपा की सांप्रदायिक नीति को रोकने के लिए लाल झंडा ही एक मात्र विकल्प है।इस लिए भारतीय संविधान के दायरे मे रहकर पार्टी के सभी सदस्य जनवादी अधिकारो की लड़ाई लडकर मंजिल तक पहुंचाएंगे।

बैठक को काॅ.सुवास प्रसाद सिंह, सुभाष चटर्जी, विजय कुमार पासवान, राणा चटराज, कल्याण घोषाल, नरेश पासवान, जयदीप बनर्जी, दिलीप राम, मोनाज अख्तर, विश्वजीत राय, ममता देवी,भूषण महतो,गणेश दास, सुरेश पासवान, औरंगजेब खान, भोला ताम्रकार, बाबर अली,जगदीश साव, बिजय मास्टर, अनिल गुप्ता आदि ने संबोधित किये।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *