भाकपा माले की राज्य कमिटी की हुई बैठक…

भाकपा माले की राज्य कमिटी की हुई बैठक…

धनबाद(DHANBAD):भाकपा माले झारखंड राज्य स्थाई कमिटी की बैठक धनबाद परिसदन में संपन्न हुआ। बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय महासचिव कॉ0 दीपंकर भट्टाचार्य उपस्थित थे।अध्यक्षता राज्य सचिव कॉ0 मनोज भक्त ने की।बैठक का एजेंडा में बिहार चुनाव की समीक्षात्मक रिपोर्ट, देश में कई राज्यों में मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्यों की समीक्षा, 21नवम्बर को केंद्र सरकार द्वारा चार श्रम संहिता को लागू करने आदि मुख्य रूप से था। बैठक को संबोधित करते कॉ0 दीपंकर भट्टाचार्य ने कहा कि बिहार चुनाव को SIR ने काफी प्रभावित किया है। 70 लाख मतदाताओं का नाम काटा गया। बाद में 25 लाख लोगों का नाम जोड़ा जाना संदेहास्पद रहा है। जिसकी समीक्षा जारी है। 21 नवंबर को केंद्र सरकार द्वारा चार श्रम संहिता लागू कर दिया है और सरकार लोगो को इसके लाभ गिनाए जा रहे हैं। इसी तरह तीन कृषि कानून देश पर लागू करने पर आमदा था। किसानों ने उसके विसंगतियों को पहचान कर लगातार आंदोलन के बल पर सरकार को पीछे ढकेलने का काम किया है। उसी प्रकार मजदूरों के बीच श्रम संहिता से होने वाले श्रमिक हितों को नुकसान पहुंचाने वाले विसंगतियों को ले जाने की आवश्यकता है। श्रम संहिता मजदूरों का गुलामी की दस्तावेज है। इसके खिलाफ मजदूरों को गोलबंदी करनी है। कॉरपोरेट नीति के खिलाफ जल जंगल जमीन की रक्षा की लड़ाई लड़नें वाले आदिवासियों को नक्सल के नाम पर मार दिया जा रहा है। हिंडमा की हत्या अडानी के लिए, चार श्रम कोड भी अडानी के लिए।
राज्य सरकार का विभिन्न योजनाओं की जमीनी हकीकत कुछ और ही है।
माइक्रो फाइनेंस कर्ज में फंसे महिलाओं की स्थिति काफी दयनीय है। इस पर भी आंदोलन खड़ा करना है।
पोलित ब्यूरो सदस्य सह पूर्व विधायक कॉ0 आनन्द महतो ने कहा कि पार्टी को मजबूती के लिए गांव स्तर पर जनसंगठनों को विस्तार करने की आवश्यकता है। समय-समय पर कार्यकर्ताओं के बीच पार्टी क्लास करके मार्क्सवाद से लैस की जाएगी। सांगठनिक ढांचों को मजबूत किया जाएगा।

स्थानीय,रोजगार एवं विस्थापन को लेकर 20 जनवरी को राज्यस्तरीय कन्वेंशन धनबाद में आयोजित की जाएगी।
बैठक में पोलित ब्यूरो सदस्य हलधर महतो, केंद्रीय कमिटी सदस्य शुभेंदु सेन, केंद्रीय कमिटी सह निरसा विधायक कॉ0 अरूप चटर्जी, सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो,पूर्व विधायक कॉ0 विनोद कुमार सिंह, पूर्व विधायक राजकुमार यादव, निताई महतो, सीताराम सिंह, मोहन दत्ता, नीरज कुमार, अशोक पासवान, बीएन सिंह, जयंती चौधरी, देवदीप सिंह दिवाकर, रविन्द्र राम, बिंदा पासवान, कार्तिक प्रसाद, भुनेश्वर केवट, विजय पासवान आदि मौजूद थे।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *