भाकपा माले कार्यालय का उद्घाटन दीपांकर भट्टाचार्य और विधायक अरूप चटर्जी फीता काट कर किए उद्घाटन…

भाकपा माले कार्यालय का उद्घाटन दीपांकर भट्टाचार्य और विधायक अरूप चटर्जी फीता काट कर किए उद्घाटन…

धनबाद(NIRSA): भाकपा माले के वरिष्ठ नेता कामरेड दीपांकर भट्टाचार्य ओर निरसा विधायक अरूप चटर्जी एव विश्व भारती जनसेवा संस्थान द्वारा भाकपा माले का कार्यालय जुनकुंदर फाटक चिरकुंडा पंचेत रोड़ में किया गया और एक बैठक की गई बैठक में झारखंड प्रदेश में सहारा इंडिया ने किस प्रकार बिना राज्य सरकार की अनुमति के कार्यालय खोल कर करोड़ो रुपया संग्रह कर हड़प कर गया है,ओर बिना राज्य सरकार को जानकारी दिए तीन वर्ष पूर्व से ही अधिकांश कार्यालय बंद कर दिया है,झारखंड सरकार के द्वारा निवेशकों का भुगतान करवाने के लिए जो कार्य राज्य सरकार कर रहा है उसकी विस्तृत चर्चा की गई ,ओर इस को कारगर बनाने के लिए जल्द इंडिया गठबंधन की बैठक की जाएगी..

केंद्रीय महासचिव ने कहा कि विश्व भारती जनसेवा संस्थान के साथ मिलकर जिस प्रकार इंडिया गठबंधन ने सहारा के मुद्दे पर सहकारिता मंत्री अमित शाह को जवाब झारखंड में दिया गया, उसी प्रकार बिहार में भी जवाब दिया जाएगा ओर बिहार में भी इंडिया गठबंधन की सरकार बनाया जाएगा,
इस बैठक में निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने कहा कि झारखंड में जल्द सहारा से पीड़ित होकर मृत हुए परिजन को आर्थिक मुआवजा दिया जाएगा सरकार इसपर काम कर रही है..

इस बैठक में संस्थान के राष्ट्रीय सचिव नागेंद्र कुमार कुशवाहा ने विस्तार से राज्य सरकार द्वारा किए जा रहे सहारा पीड़ितों के लिए जा रहे कामों को रखा इस बैठक में राष्ट्रीय संयुक्त सचिव अशोक कुमार राम,राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष अमरेश चक्रवर्ती, आनंद महतो, चंदन सिंह,अभय सिंह,मनोरंजन मलिक इत्यादि लोग उपस्थित थे।

NEWS ANP के लिए निरसा से संतोष की रिपोर्ट…

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *