भाई ने अपने ही भाई पर हमला कर अंगुली तोड़ी..और कार छीन लेने का आरोप लगाया…

भाई ने अपने ही भाई पर हमला कर अंगुली तोड़ी..और कार छीन लेने का आरोप लगाया…

धनबाद(DHANBAD): धनबाद कार शोरूम मालिक धैया चनचनी कॉलोनी निवासी दीपक सांवड़िया और उनके भाई अनिल कुमार सांवड़िया का विवाद एक बार फिर खुल कर सतह पर आ गया। दीपक ने अपने सगे भाई अनिल कुमार सांवड़िया पर हमला कर अंगुली तोड़ने और इनोवा कार छीन लेने का आरोप लगाया है..

दीपक की शिकायत पर धनबाद थाना ने अनिल सांवड़िया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। दीपक सांवड़िया ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि सात अक्तूबर को सुबह करीब आठ बजे उनके भाई अनिल सांवड़िया उनके घर से उनकी इनोवा कार को जबर्दस्ती ले जाने लगे। तब उन्होंने इसका विरोध किया। विरोध करने पर जान मारने की नीयत से पास रखे हुए लोहे के रॉड से अनिल ने हमला कर दिया। सिर को बचाने के लिए दीपक ने हाथ से रोका तो उनकी अंगुली टूट गई। जो कार अनिल ले गए हैं, उस कार में कृष्णा कोक प्राइवेट लिमिटेड के सारे दस्तावेज मौजूद थे।

घटना के बाद दीपक सांवड़िया ने एसएनएमएमसीएच में अपना इलाज कराया। जख्म प्रतिवेदन के साथ उन्होंने मामले की शिकायत धनबाद थाने में दी। पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की तफ्तीश कर रही है। बता दें कि अनिल सांवड़िया प्रधान आयकर आयुक्त के रिश्वतखोरी मामले में सीबीआई के भी रडार पर है। उनके खिलाफ सीबीआई ने प्राथमिकी दर्ज की है।

NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *