पुटकी(PUTKI): धनबाद प्रखंड अंतर्गत मुनीडीह में स्थति भटिंडा फॉल जल प्रपात में बुधवार को विनोद बिहारी महतो स्मारक समिति एवं भाटिन हाड़ि थान समिति के सयुंक्त त्वत्वधान में भटिंडा पंहुचने वाले सैलानियों के लिए पहली बार नौका विहार (वोटिंग ) सेवा का उद्घाटन धनबाद प्रखंड प्रमुख आरती देवी ने किया। साथ ही नौका विहार का आनंद भी लिया..
इससे पूर्व झारखण्ड के पुरोधा स्व विनोद बिहारी महतो के 33वीं पुण्यतिथि पर धनबाद प्रखंड प्रमुख आरती देवी,समशिखरा पंचायत मुखिया चक्रधर महतो,समिति अध्यक्ष संदीप महतो सहित कई गणमान्य अतिथियों ने उनके आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। समिति अध्यक्ष संदीप महतो ने कहा का फाॅल झारखंड सरकार के पर्यटक स्थल के रूप में चिन्हित है। बोटिंग से पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, साथ ही साथ स्थानीय बेरोजगार युवकों को रोजगार भी मिलेगी। मौके पर समिति के अध्यक्ष संदीप महतो,भाटिन हाड़ि थान के संचालक अशोक केटिआर,मनोज कुमार,जेपी महतो,सतीश महतो,गौतम महतो,लखीराम बाउरी,राजेश महतो,रामेश्वर महतो,दिनेश महतो,अभय महतो,नितेश महतो,सोनू महतो,मनोरंजन बाउरी आदि मौजूद थे..
NEWSANP के लिए पुटकी से तापस पालित की रिपोर्ट