बोर्डर पर तैनात सैनिकों के लिए धनबाद मैथिली समाज की महिलाओं ने भेजा राखी, कहा..”सृजक छी नहि मांगी अनुकंपा ,सशक्त स्वर हम सखी बहिनपा ..”.

बोर्डर पर तैनात सैनिकों के लिए धनबाद मैथिली समाज की महिलाओं ने भेजा राखी, कहा..”सृजक छी नहि मांगी अनुकंपा ,सशक्त स्वर हम सखी बहिनपा ..”.

धनबाद (DHANBAD): भाई बहिन के असीम प्रेम एवं स्नेह का पवित्र पर्व रक्षाबंधन पर सखी बहिनपा मैथिलानी समूह धनबाद इकाई द्वारा तिथि 30 जुलाई संध्या चार बजे देश के बाडर पर डटे सैनिक भाइयों के लिये राखी पोस्ट किया गया..

इसके अंतर्गत सखी बहिनपा समूह की बहनों ने देश की सुरक्षा मे तैनात अपने सैनिक भाइयों के लिये मंगलकामनाए भेजी हैं। सखियां कहती है -।आपकी वजह से ही हम चैन की नींद सो पाते हैं, और सुरक्षित महसूस करते हैं। हम प्रार्थना करते हैं कि आप हमेशा स्वस्थ रहें, सुरक्षित रहें और अपने लक्ष्य में सफल हों। इस मौके पर रेलवे स्टेशन परिसर में आर एम एस कार्यालय मे काफी संख्या मे समूह की सखियां मौजूद थी।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *