
सिंदरी(DHANBAD): सिंदरी स्थित डीएसपी कार्यालय का निरीक्षण बुधवार को डीआईजी द्वारा किया गया। इस दौरान डीएसपी Ashutosh Kumar ने उन्हें गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद डीआईजी ने पुलिस बल की सलामी ली और कार्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं व अभिलेखों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने कार्यालय की कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं को संतोषजनक पाया। इस मौके पर CCTSP भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम में क्षेत्र के कई थाना प्रभारी और ओपी प्रभारी मौजूद रहे। इनमें मुख्य रूप से इंस्पेक्टर संजय कुमार (थाना प्रभारी, Sindri), इंस्पेक्टर शार्की रंजन कुमार (थाना प्रभारी, Jharia), इंस्पेक्टर उदय कुमार गुप्ता (थाना प्रभारी, जोरापोखर), इंस्पेक्टर आशुतोष कुमार (सर्किल इंस्पेक्टर, जोरापोखर), इंस्पेक्टर नूतन मोदी (सर्किल इंस्पेक्टर, बलियापुर), उप निरीक्षक सुमन कुमार (थाना प्रभारी, तिसरा), उप निरीक्षक राहुल कुमार सिंह (थाना प्रभारी, सुदामडीह), उप निरीक्षक रवि कुमार सिंह (थाना प्रभारी, गौशाला ओपी), उप निरीक्षक सुमन सौरभ (थाना प्रभारी, भौरा ओपी), उप निरीक्षक अपूर्व रोशन (थाना प्रभारी, अलकडीहा ओपी), उप निरीक्षक गौरव कुमार (थाना प्रभारी, लोदना ओपी), उप निरीक्षक पंकज कुमार (थाना प्रभारी, घनुडीह ओपी), उप निरीक्षक निरंजन सिंह (थाना प्रभारी, बर्रागढ़ ओपी) तथा उप निरीक्षक अशोक कुमार (थाना प्रभारी, बलियापुर ओपी) शामिल थे।
निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी व तत्परता से पालन करने का निर्देश दिया।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

