बोकारो में हजारी मोड़ के पास एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गयी. घटना में ऑटो चालक 48 वर्षीय संजय कुमार साव की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. ऑटो पर सवार यात्रियों को हल्की चोटें आयी हैं. मृतक ऑटो चालक कथारा चार नंबर कॉलोनी का रहने वाला था. मृतक के दो बेटों और पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है.
बोकारो(BOKARO) : बोकारो जिले के गोमिया थाना क्षेत्र में हजारी मोड़ के पास पेट्रोल पंप के समीप शुक्रवार (11 अप्रैल) की सुबह एक ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गयी. दुर्घटना में ऑटो चालक 48 वर्षीय संजय कुमार साव की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. ऑटो में सवार यात्रियों को हल्की चोटें आयी हैं. सभी घायलों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटनास्थल पर पहुंची गोमिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
मृतक के बेटों और पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल
जानकारी के अनुसार ऑटो चालक गोमिया से सवारी लेकर कथारा जा रहा था. इसी बीच हजारी मोड़ के पास ऑटो के आगे का टायर ब्लास्ट हो गया, जिससे ऑटो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे झाड़ी में पलट गयी. दुर्घटना में ऑटो चालक की मौके पर ही मौत हो गयी. ऑटो पर सवार अन्य यात्रियों को तत्काल इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया. मृतक ऑटो चालक कथारा चार नंबर कॉलोनी का रहने वाला है. मृतक के दो बेटों और पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है.
NEWSANP के लिए बोकारो से ब्यूरो रिपोर्ट

