बोकारो में ब’वाल…

बोकारो में ब’वाल…

बोकारो(BOKARO):बोकारो स्टील प्लांट के सामने हुये प्रदर्शन में लाठीचार्ज में एक जवान युवक प्रेम महतो की जान चले जाने के बाद से विस्थापित अप्रेंटिस संघ का गुस्सा उबाल पर है। हालांकि प्रशासन और BSL प्रबंधन स्थिति को संभालने में जुटी है। प्रदर्शनकारियों का गुस्सा सड़कों पर दिखा, बस को आग के हवाले कर दिया गया, बाइक और दुकानें जलाने की घटनाएं हुईं। हालांकि, BSK प्रबंधन ने मुआवजा, नौकरी और अन्य मांगों को स्वीकार कर स्थिति को शांत करने का प्रयास किया है। खबर है कि BSL के GM (HR) हरि मोहन झा को अरेस्ट कर लिया गया है। वहीं, BSL प्रबंधन ने 24 साल के मृतक प्रेम महतो के परिजनों को 20 लाख का मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी देने का वादा किया है। यह काम तीन माह के अंदर होगा। वहीं, लाठीचार्ज में घायलों को BGH में मुफ्त इलाज और 10 हजार रुपये बतौर मुआवजा दिये जायेंगे।

NEWSANP के लिए बोकारो से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *