बोकारो(BOKARO): बोकारो पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की गई।
पुलिस अधीक्षक, बोकारो को मिली गुप्त सूचना के आधार पर गठित विशेष टीम ने कथारा क्षेत्र में छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध नकली विदेशी शराब, शराब बनाने की सामग्री तथा एक टाटा मैजिक वाहन बरामद किया।
कार्रवाई की मुख्य बातें:
अवैध नकली विदेशी शराब की बड़ी खेप जब्त
शराब बनाने में प्रयुक्त सामग्री बरामद
परिवहन में प्रयुक्त टाटा मैजिक वाहन जब्त
संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई प्रारंभ
यह कार्रवाई अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने और समाज को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
NEWSANP के लिए राणा प्रताप की रिपोर्ट

