
धनबाद(DHANBAD):विधायक निर्मल महतो एवं माननीय पूर्व विधायक लम्बोदर महतो द्वारा बोकारो थर्मल स्टेशन पर गाड़ी संख्या 19607 कोलकाता-मदार एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाकर इसके ठहराव का शुभारम्भ किया गया | इस अवसर पर मंडल के अन्य अधिकारीगण एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे |
गाड़ी सं. 19607 कोलकाता-मदार एक्सप्रेस 19.02 बजे बोकारो थर्मल स्टेशन पहुंचेगी तथा यहां से 19.04 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी एवं गाड़ी संख्या 19608 मदार- कोलकाता एक्सप्रेस 07.35 बजे बोकारो थर्मल स्टेशन पहुंचेगी तथा यहां से 07.37 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी |
उक्त जानकारी धनबाद रेल मंडल के सीनियर डीसीएम मोहम्मद इकबाल ने दी.
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

