बोकारो(BOKARO):बोकारो के चंदनकियारी के बरमसिया ओपी क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया गांव में मंगलवार को तालाब में नहाने के दौरान डुबने से एक ही परिवार के तीन सदस्य सहित एक बृद्ध महिला की मौत हो गई। साहनी टोला के एक अन्य नाबालिग लड़के की मौत।
बोकारो के चंदनकियारी के बरमसिया ओपी क्षेत्र अंतर्गत गम्हरिया गांव में मंगलवार को तालाब में नहाने के दौरान डुबने से एक ही परिवार के तीन सदस्य सहित एक बृद्ध महिला की मौत हो गई।
वंही, ओपी क्षेत्र के साहनी टोला में एक नाबालिग लड़के की भी तालाब में डुबने से मौत हो गई। गम्हरिया गांव के डुबने वालों में मां और उनके दो नाबालिग पुत्री है। मृतक में दिनेश दास की पत्नी लाता दास( 33 साल), पुत्री 14 वर्षीय शिखा किशोर व पुत्री 9 वर्षीय तनवी किशोर है। वही, एक अन्य मृतक सुधीर दास की 56 वर्षीय पत्नी शांति देवी है।
पुरा परिवार गर्मी छुट्टी में गांव आया हुआ था
मृतका नाबालिग शिखा डीपीएस मामरकुदर में क्लास 9 की छात्रा थी। तनवी रामकृष्ण विद्या मंदिर चास में क्लास पांच में पढ़ती थी। दिनेश का पूरा परिवार गर्मी छुट्टी में गांव आया हुआ था।
पूरा परिवार बोकारो में ही रहता है। दिनेश दास जिला परिसद कार्यालय में क्लर्क के पद पर हैं। घटना के समय वे अपने जिला परिषद कार्यालय में थे। सूचना मिलने पर वह घर आए।
NEWS ANP से गोविन्द मोदक की रिपोर्ट।

