बोकारो(BOKARO):बोकारो (BOKARO) बोकारो की सियासत में नया तूफान तब आया जब कांग्रेस जिला अध्यक्ष जवाहरलाल महथा ने बोकारो परिसदन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में धनबाद सांसद ढुलू महतो पर गंभीर आरोप लगाए।
महथा ने कहा कि सांसद को कांग्रेस फोबिया हो गया है और उन्होंने जनहित में अब तक कोई ठोस कार्य नहीं किया। उन्होंने दावा किया कि सांसद पर 50 से अधिक केस दर्ज हैं और 40,000 करोड़ रुपये की अवैध संपत्ति के आरोप हैं।
कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि बेरमो के कोयला कारोबार में पैर जमाने में नाकाम रहने के कारण सांसद बौखलाए हुए हैं और कांग्रेस नेताओं पर झूठे आरोप लगा रहे हैं।
महथा ने परिवारवाद, बॉडीगार्ड के दुरुपयोग और बालू माफिया से संबंधों को लेकर भी सांसद से सार्वजनिक जवाब मांगा।
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद बोकारो की राजनीति में हलचल तेज हो गई है और सभी दलों की निगाहें अब सांसद ढुल्लू महतो के संभावित जवाब पर टिक गई हैं। हाल ही में ढुल्लू महतो द्वारा बेरमो विधायक कुमार जयमंगल सिंह उर्फ़ अनूप सिंह के खिलाफ बयानबाजी से कांग्रेस नेताओं ने भी ढुल्लू के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है..
NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

