बॉश आटोमोटिव सेल्स एंड सर्विस टेक्निशियन कोर्स युवाओं के कौशल विकास का एक सराहनीय कदम…

बॉश आटोमोटिव सेल्स एंड सर्विस टेक्निशियन कोर्स युवाओं के कौशल विकास का एक सराहनीय कदम…

पाकुड़(PAKUD):पाकुड़ शहर में संचालित जेएससी कम्प्यूटर सेंटर मे बॉश सोशल इंगेजमेंट एक्टिविटी के अंतर्गत सेल्स एंड सर्विस टेक्निशियन का कोर्स बेरोजगार युवक युवतियों के लिए निशुल्क संचालित किया जा रहा जिस प्रक्रिया में आज बच्चों को बजाज टू व्हीलर शोरूम में इंडस्ट्री विजिट कराया गया और जहां उन्हें सेल्स सर्विस फ्रंट डेस्क प्रोडक्ट के बारे में वहां के विशेषज्ञों द्वारा जानकारी दी गई।

जेएससी कम्प्यूटर सेंटर के संचालक जहांगीर अंसारी ने इस विषय में जानकारी दी कि आटोमोटिव कोर्स के लिए काफी ज्यादा लैब और भारी भरकम मशीन की आवश्यकता होती है पर बॉश कंपनी और इसकी सीएसआर हेड सकीना बेकर जी के मार्गदर्शन में इस प्रोग्राम ने कोर्स करिकुलम, एक्सपर्ट सेशन, इंडस्ट्री विजिट के माध्यम से बहुत ही आसान तरीके से बच्चों को आटोमोटिव के सेल्स एंड सर्विस स्किल सीखने में मदद कर रहे हैं । यह तीन मंथ का ट्रेनिंग प्रोग्राम है जिसमें एक मंथ बच्चों को ऑन द जॉब ट्रेनिंग भी दी जाती है, यह प्रयास बच्चों को रोजगार से जोड़ने में भी काफी मदद कर रहा है जो की एक सराहनी कदम है।

NEWSANP के लिए पाकुड़ से जयदेव कुमार की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *