बॉलीवुड सुपरस्टार धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, हिंदी सिनेमा के एक युग का अंत…

बॉलीवुड सुपरस्टार धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन, हिंदी सिनेमा के एक युग का अंत…

मुंबई(MUMBAI):बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और भारतीय सिनेमा के सबसे प्रिय सुपरस्टार धर्मेंद्र का निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। लंबे समय से बीमार रहने के बाद उनकी यह मौत फिल्म जगत और उनके करोड़ों प्रशंसकों के लिए गहरा सदमा है।

सूत्रों के अनुसार, धर्मेंद्र को कुछ हफ्ते पहले तबीयत बिगड़ने के बाद मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें सांस लेने में गंभीर समस्या थी और उनकी स्थिति लगातार निगरानी में रखी गई। कुछ समय बाद उनकी हालत स्थिर हुई और उन्हें घर ले जाया गया, जहां उनका उपचार जारी था। लेकिन आज सुबह उनकी सेहत फिर बिगड़ गई और उन्होंने अंतिम सांस ली।

परिवार के करीबी सूत्रों ने बताया कि धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार आज मुंबई के पवन हंस श्मशान घाट में किया जाएगा। परिवार, बॉलीवुड सितारे और प्रशंसक उन्हें अंतिम विदाई देने के लिए उपस्थित होंगे।

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *