बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर Manoj Kumar का निधन, 87 साल की उम्र में ली आखिरी सांस…

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर Manoj Kumar का निधन, 87 साल की उम्र में ली आखिरी सांस…

Manoj Kumar : भारतीय सिनेमा के दिग्गज अभिनेता और फिल्म निर्देशक मनोज कुमार का निधन हो गया है। बता दें कि मनोज कुमार ने शुक्रवार को कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। ‘भारत कुमार’ के नाम से मशहूर अभिनेता ने 87 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। बॉलीवुड उन्हें भारतीय सिनेमा में उनके अपार योगदान के लिए हमेशा याद रखेगा। मिली जानकारी के अनुसार मनोज कुमार ने आयु संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के कारण आज सुबह 3:30 बजे अंतिम सांस ली। वह पिछले कुछ सप्ताह से अस्पताल में भर्ती थे। अस्पताल प्रबंधन ने यह जानकारी दी है। बॉलीवुड में उनके निधन से मातम पसर गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मनोज कुमार के निधन पर जताया दुःख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा: “दिग्गज अभिनेता और फिल्म निर्माता मनोज कुमार के निधन से बहुत दुख हुआ। वह भारतीय सिनेमा के प्रतीक थे, जिन्हें विशेष रूप से उनकी देशभक्ति के उत्साह के लिए याद किया जाता था, जो उनकी फिल्मों में भी झलकता था। मनोज जी के काम ने राष्ट्रीय गौरव की भावना को प्रज्वलित किया और यह पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ हैं। ओम शांति।”

NEWSANP के लिए ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *