
धनबाद (DHANBAD):केंद्र सरकार द्वारा जीएसटी के दो दरों को निरस्त करने के प्रस्ताव से व्यापार एवं उद्योग जगत में हरित क्रांति की तरह व्यवसाय क्रांति का उदय होगा। बैंक मोड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स धनबाद इसका स्वागत करता है और केंद्र सरकार को साधुवाद देता है।
कुछ वस्तुओं में दर कम करने के बावजूद जीएसटी संग्रह में अप्रत्याशित वृद्धि होगी
सबसे बड़ी खुशी ये है कि इंश्योरेंस सेक्टर पर भारी भरकम 18% को शून्य या 5% पर लाना आम जनता में राहत और जागरूकता में वृद्धि करेगी।
Lock & key कोई विलासिता नहीं बल्कि आवश्यकता की वस्तु है उसे भी 5% के दायरे में लाने से ताले चाबी उद्योग से करोड़ों का जीएसटी संग्रह मिलने लगेगा .. वित मंत्री को भेजे गए मेल की कॉपी में बैंक मोड़ चैंबर अध्यक्ष प्रमोद गोयल ने सरकार के GST कर सुधार के दिशा में उठाए गए नए कदम का स्वागत भी किया..
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

