बैंक ऑफ़ इंडिया करकेंद शाखा में लगी आग….

बैंक ऑफ़ इंडिया करकेंद शाखा में लगी आग….

धनबाद(PUTKI):पुटकी थाना अंतर्गत धनबाद बोकारो मार्ग करकेंद मोड़ स्थित बैंक ऑफ़ इंडिया करकेंद शाखा में शुक्रवार की दोपहर करीब साढ़े बारह बजे बैंक का सायरन बजाने से अचानक अफरा तफरी मच गई। करीब 1 बजे स्थानीय लोगो की सुचना पर जब बैंक कर्मी बैंक द्वारा मुख्य गेट खोल अंदर की ओर प्रवेश करने की कोशिश की तब अंदर से आ रही धुओं के लपटो के कारण वापस लौट गए। फौरन इसकी सूचना पुटकी पुलिस एवं बैंक के वरीय अधिकारियों को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुटकी थाना प्रभारी मनोहर करमाली ने अग्निशमन विभाग को फोन कर घटना की सूचना दी..

सूचना पाकर करीब 45 मिनट बाद पहुंची अग्निशमन की गाड़ी ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया,किंतु अंदर की धुओं की लपटे व अंधकार के कारण आग पर काबू पाने में काफी परेशनी हुई। बाद में बीसीसीएल मुनीडीह की माइंस रेस्कयु की टीम भी मौके पर पंहुची। वहीं एक एक कर करीब एक दर्जन अग्निशमन की गाड़ी मौके पर पहुंची और घंटो की मशक्कत के बाद आग बुझाया जा सका। इधर सूचना पाकर धनबाद डीएसपी विधि-व्यवस्था नौशाद आलम एवं पुटकी सीओ विकास आनंद भी मौके पर पहुंच स्थिति का जायजा लिया। घटना के कर्म की बात करें तो प्रथम दृष्टि या आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जाता है,क्योंकि गुरु नानक जयंती होने के कारण आज बैंक में छुट्टी थी इसलिए बैंक परिसर पूरी तरह खाली था अन्यथा बड़ी घटना घट सकती थी। इधर घटना में बैंक के सभी फर्नीचर,इलेक्ट्रॉनिक समान एवं कागज़त जलकर राख हो गए..
वही मौके पर पहुंचे बैंक सहायक प्रबंधक राजीव कुमार ने बताया कि बैंक में करीब 30 लाख नगद एवं करीब 60-70 के बीच लॉकर हैं वहीं नुकसान का आकलन विस्तृत छानबीन के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। इधर घटना के बाद भारी संख्या में आसपास के लोग व ग्राहक जुट कर जानकारी लेने लगे। वहीं बैंक परिसर के निचे स्थित कपड़ा व्यवसायी एतिआतन अपनी दुकान में रखे कपड़े को सिफ्ट कर दिया..

NEWSANP के लिए पुटकी से तापस पालित की रिपोर्ट…..

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *