धनबाद(DHANBAD): जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने एक बेसहारा 70 वर्षीय वृद्ध की मदद की है। वृद्ध का कोई बेटा या बेटी नहीं था सड़क पर भीख मांगकर वह अपना जीवनयापन कर रहा था। इसकी सूचना मिलने पर डोर टू डोर कैंपेन कर रहे डालसा के अधिकार मित्र डीपेंती गुप्ता हेमराज चौहान ने झरिया पहुंचकर वृद्ध को रेस्क्यू किया और उसे समुचित सुविधा दिलाने के लिए प्राधिकार के सचिव के समक्ष लाए . अवर न्यायाधीश सह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकार मयंक तुषार टोपनो ने तत्परता दिखाते हुए वृद्ध को तत्काल साबलपुर स्थित वृद्धा आश्रम में भेजने का निर्देश दिया, जिसके बाद वृद्ध को वृद्धाश्रम में रखने की व्यवस्था कर दी गई तथा उन्हें सारी सुविधाएं मुहैया कराई गई।वहीं वृद्धों को दी जाने वाली पेंशन व अन्य सरकारी सुविधाओं के लिए आवश्यक निर्देश कार्यालय को जारी किया है .वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्ध ने कहा कि डालसा ने उसे एक नई जीवन दी है .
डालसा के द्वारा वृद्ध को भोजन, कपड़े कंबल और अन्य आवश्यक वस्तुएं प्रदान कीं। इस बाबत जानकारी देते हुए न्यायाधीश मयंक तुषार टोपनो ने बताया कि डालसा के प्रयास से वृद्ध को जल्द हीं सरकारी सुविधाएं मिलने लगेगी उन्होंने कहा कि प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश बालकृष्ण तिवारी के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार लगातार बेसहारा और जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए हमेशा कार्य कर रही है । उन्होंने कहा कि डालसा का उद्देश्य समाज के कमजोर वर्गों को न्याय दिलाना और उनकी मदद करना है।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

