बेलगारिया कॉलोनीवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुटता जरूरी: विधायक चंद्रदेव महतो…

बेलगारिया कॉलोनीवासियों की समस्याओं के समाधान के लिए एकजुटता जरूरी: विधायक चंद्रदेव महतो…

सिंदरी(SINDRI): तालाब प्रांगण में स्थानीय समस्याओं को लेकर एक विशाल बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो उपस्थित रहे। बैठक के दौरान क्षेत्र की बिजली, जर्जर सड़कें और पेयजल जैसी गंभीर समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में दर्जनों स्थानीय महिलाओं व पुरुषों ने विधायक के नेतृत्व और पार्टी की नीतियों में आस्था जताते हुए सदस्यता ग्रहण की।
बैठक को संबोधित करते हुए विधायक चंद्रदेव महतो ने कहा कि बेलगारिया कॉलोनी की समस्याओं का समाधान तभी संभव है जब यहाँ के निवासी एकजुट होकर अपनी आवाज उठाएंगे। उन्होंने जनता को भरोसा दिलाते हुए कहा, “बिजली और पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए आप एकजुट होकर डटे रहें। मैं हर लड़ाई में आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा हूँ। आपकी समस्याओं का निदान आपके सहयोग से ही होगा और मैं शासन-प्रशासन के समक्ष मजबूती से आपका पक्ष रखने का काम कर रहा हूँ।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि शीतल दत्ता, भाकपा (माले) नेत्री सीमा देवी, पूर्व मुखिया शत्रुघ्न महतो, मोहन महतो, मदन महतो, सविता देवी, करण कुमार, जीतू बाउरी, एमडी अली, कुमार कमल, आनन्द कुम्हार नकुल कुम्हार, बबलू बाउरी, अशोल राम,मोहन भुइयां, सुरेश भुइयां,विरन्चीत कुम्हार, सूरज कुम्हार,रंजीत कुम्हार,अर्जुन कुम्हार,छोरन कुम्हार,सूरज भुइयां,बबलू बाउरी,विष्णुदेव पंडित,श्यामलाल साव,शक्तिमान,मिथुन कुम्हार,ब्रजनन्दन शर्मा,घनश्याम तिवारी,निमाई दा
राजू हेंब्रम (संभावित),प्राण दा बाउरी,विजय कुम्हार
अशोक रवानी,शंभुनाथ उपाध्याय,नरेश राय,सरजु भुइयां सहित कई गणमान्य व्यक्ति और कार्यकर्ता उपस्थित थे।

NEWS ANP के लिए सिंदरी से राज कुमार शर्मा के साथ प्रेम प्रकाश शर्मा की रिपोर्ट।

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *