धनबाद(DHANBAD): संजीव सिंह जी को धनबाद नगर निगम मे महापौर निर्वाचित होने की लख लख बधाइयां और शुभकामनाएं।
पूरी उम्मीद है कि उनके कार्यकाल में धनबाद नगर विकास की ऊंचाई को छुएगा।धनबाद का सर्वांगीण विकास होगा।
सिर्फ चुनिंदा क्षेत्रों में ही विकास नहीं होगा। जैसे पहले हुआ।
8 लेन सड़क बनी पर नगर निगम की बस सड़क पर नहीं उतरी।
एक पार्क का सौंदर्यीकरण हुआ। लेकिन हरियाली नहीं बढ़ी प्रदूषण बढ़ गया।
सभी लोगों ने अपने अपने हिसाब से संजीव सिंह जी के जीत के कारण बताए।
मै भी इस दौरान पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया। हजारों लोगों से मिला। लोग 100/200 लोगो से मिलकर/इंटरव्यू करके कारण बताए। अब मेरी तरफ से जानकारी।
लड़ाई विकास बनाम सुरक्षा हो गया था। तीन लोग विकास की बात कर रहे थे। संजीव सिंह जी सुरक्षा की बात कर रहे थे।
- संजीव सिंह जी ने l b singh/कुंभ नाथ सिंह के विरुद्ध झरिया में जो बयान दिया। कुछ लोग मेरे गांव से हैं…….। ये बात लोगों के मन मे बस गई।
- पूर्णिमा नीरज सिंह जी और नीलम मिश्रा जी का इस चुनाव से दूरी बना लेना भी संजीव सिंह जी के पक्ष में काम किया।
- माननीय सांसद ढुल्लू महतो जी ने तो कमाल ही कर दिया। उनको वोट मांगना था। भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी संजीव कुमार के लिए। वो भाषण दे रहे थे। झरिया के एक परिवार के खिलाफ। माफिया के खिलाफ।
- ये काम सांसद महोदय ने एक बार नहीं। बात बदल बदल कर कई चुनावी सभा में कहा। इसके विरुद्ध मैंने। भाजपा राज्य अध्यक्ष, भाजपा समर्थित मेयर प्रत्याशी संजीव कुमार को पत्र लिखा। पर कोई सुधार नहीं। नतीजा सामने हैं।
- सांसद महोदय का बड़बोलापन बोरिया बिस्तर बांध देंगे। उसका दादा सांसद बन गया है…….।लोगो के मन मे डर पैदा हो गया। खासकर सवर्ण, व्यापारी, डॉक्टर इत्यादि के मन मे। सब खोजने लगे। इस सांसद से कौन बचा सकता है। किसी प्रत्याशी ने इसके खिलाफ नहीं बोला। सिर्फ संजीव सिंह जी आगे आये। बिना नाम लिये। बेहद ही संतुलित ढंग से अपनी बात कही। जिसे देखकर लोगो को विश्वास हो गया कि अगर सचमुच सुरक्षित रहना है तो संजीव सिंह जी को वोट देना चाहिए। ये बात सभी तरफ फैलने लगी। जो जबरदस्त माहौल बना दी।
- कांग्रेस और jmm समर्थित मेयर प्रत्याशी गण की चुप्पी उनपर भारी पड़ी। लोगो को लगा जिंदा रहे (सुरक्षित रहे) तो विकास अपने कर लेंगे। आज 40 साल से किस जन प्रतिनिधि ने धनबाद का विकास किया है जो अभी कर देगा।
- कई लोग जो इस लड़ाई में न्यूट्रल थे। वो भी सांसद महोदय का बड़बोलापन वाला वीडियो दिखाकर संजीव सिंह जी के लिए वोट मांगने लगे। मैं कई कांग्रेस/jmm लोगो को संजीव सिंह जी का प्रचार करते देखा। बोले किसी भी दल से जुड़े है। पहले सुरक्षा जरूरी है।
- इस दौरान लोगो ने मुझसे भी कई जगह चर्चा में पूछा तो मैंने एकदम साफ कहा। जो हालत है झरिया की हालत बिगड़ती जा रही है। कहावत है न। चोर को थानेदार बना दो। चोरी रुक जाएगी। मैंने सभी से अनुरोध किया। झरिया विधायक रागिनी सिंह जी हैं। अगर सचमुच धनबाद मेयर पद उनके पति। हम लोगो के पूर्व विधायक जी को मिल जाता है। तो उनके लिए झरिया का विकास, सर्वांगीण विकास करना मजबूरी हो जाएगा। कोई बहाना नहीं बनाना पड़ेगा। हम लोग जनसंवाद , जनदबाव बना सकेंगे। लोगों ने मेरी बात का समर्थन किया।
- सोने पर सुहागा:चुनाव की पहली रात मुस्कान नाम की बेटी की दर्दनाक मौत। कोयला चोरों द्वारा की जाती है। संजीव सिंह जी वहां पहुंचते हैं। कहते हैं चुनाव प्रक्रिया का क्या करेंगे। जब लोग ही नहीं बचेंगे। ये बात अंत में निर्णय लेने वाले। मतदाताओं को उन्हें वोट करने को मजबूर की।
- मेरी तरफ से जो जानकारी दी वो लोगों से विस्तृत चर्चा, उनके द्वारा सवाल जवाब से निकली बात है। हो सकता हैं इसमें कुछ बात सबको सही ना लगे। लेकिन आंदोलनकारी,धनबाद का जांबाज, जागरुक सचेत नागरिक होने के नाते। मैंने मेरा कर्तव्य निभाया हैं। कुछ गलती लिखा गया हो, किसी के दिल को ठेस लगी हो तो क्षमा प्रार्थी हु।
उम्मीद है मेरे द्वारा दी गई जानकारी आपको सही और सटीक लगे । मेरे अंदर भी चुनावी कीड़ा, राजनीतिक कीड़ा काटता है। जो मुझे इस तरह के पोस्ट, लोगो को, प्रत्याशी को पत्र लिखने को मजबूर करता है।
आगे भी लिखता रहूंगा….. बस आप सभी का सहयोग मार्गदर्शन सहयोग आशिर्वाद सलाह चाहिए।
NEWSANP के लिए धनबाद से ब्यूरो रिपोर्ट

