बेलगड़िया टाउनशिप से झरिया और धनबाद के लिए सीधी बस सेवा की निशुल्क हुई शुरुआत, हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ…

बेलगड़िया टाउनशिप से झरिया और धनबाद के लिए सीधी बस सेवा की निशुल्क हुई शुरुआत, हरी झंडी दिखाकर किया शुभारंभ…

झरिया विधायक रागिनी सिंह के प्रयास लाया रंग

झरिया(JHARIA): झरिया विधायक रागिनी सिंह का पहल लाया रंग वर्षों से बैलगाड़ियां टाउनशिप में रह रहे लोगों के आने जाने व उनके बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए झरिया धनबाद के संस्थानों तक पहुंचने में हो रही कठिनाइयों को देखते हुए झरिया विधायक रागिनी सिंह ने निःशुल्क बस सेवा की शुरुआत कराई है। जिसका बेलगड़िया टाउनशिप से झरिया और धनबाद के लिए सीधी निशुल्क बस सेवा का लोगों के साथ साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने वाले बच्चों को लाभ मिलेगा। जिसका उद्घाटन विधिवत पूजा-अर्चना के साथ सोमवार को झरिया विधायक सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया। वही इस पहल के लिए झरिया विधायक श्री सिंह को क्षेत्र वासियों ने भूरी भूरी प्रशंसा करते हुए आभार व्यक्त किया। बस की संचालित होते ही लोगों के साथ विधायक ने भी बस में सफर किया। बेलगड़िया टाउनशिप के लोगों ने बताया कि इस महत्वपूर्ण मार्ग पर रोडवेज बस संचालन के लिए क्षेत्रीय लोगों द्वारा झरिया विधायक से बार-बार मांग किया जा रहा था। जनता की मांग को संज्ञान में लेते हुए विधायक रागिनी सिंह विधानसभा सत्र के दौरान इसकी मांग भी की थी, वही बीसीसीएल के सीएमडी से मिलकर
बेलगड़िया टाउनशिप वासियों की सुविधा के लिए तत्काल इस मार्ग पर रोडवेज बस संचालन करवाने का आग्रह किया था। विधायक की पहल कारगर साबित हुई और बीसीसीएल ने तत्काल दो बस संचालन शुरू करने का निर्देश दिया। जिसका शुभारंभ विधायक रागिनी सिंह ने हरी झंडी दिखाकर किया।

इस दौरान विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि लोगों के लिए आने जाने के लिए कोई सुविधा नहीं थी. इसके लिए हमने विधानसभा में भी आवाज उठाए थे यहां के लोग काफी तकलीफ में रह रहे है. किसी तरह कोई सुविधा नहीं मिल रहा है. न आने जाने के लिए कोई साधन है. स्कूली बच्चें, महिलाओं को झरिया धनबाद आने जाने के लिए काफी तकलीफ उठानी पड़ रही थी. रात में किसी तरह कोई परेशानी होती तो जाने लिए कोई सुविधा नहीं होने से काफी तकलीफें उठानी पड़ रही थी. लोगों की सुविधा के लिए रोडवेज बसों के संचालन की आवश्यकता है. जिसे आज से शुरू किया गया है.झरिया धनबाद आने वाले लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी साथ ही यहां के लोगों को यात्रा करना अब आसान हो जायेगा। बस सेवा शुरू होने से लोगों में काफी खुशी का माहौल है. खास कर रोज कमाने खाने वाले है. जो हर रोज झरिया धनबाद काम करने जाते है. निशुल्क बस सेवा शुरू होने से उनका किराया भी बचेगा.

विधायक सिंह ने कहा कि उनका प्रयास क्षेत्र वासियों को बेहतर सुविधा दिलाने का रहा है और इस दिशा में वो क्षेत्र वासियों व श्रमिक भाइयों के लिए सुविधा दिलाने में प्रयासरत रहेंगी। इस दौरान मौके पर जेआरडीए की ओर से शेखर कुमार, गीता सिंह, रूपा देवी, सीमा देवी, अंजली कुमारी जनता मजदूर संघ के उपेंद्र कुमार सिंह, अजय राम, संतोष निषाद, राहुल मिश्रा, सुधांशु कुमार, कुलदीप शर्मा, कृष्णा पासवान सहित गणमान्य लोग मौजूद थे।

NEWSANP के लिए झरिया से अरविंद सिंह बुंदेला की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *