बेरमो(BERMO):कार्तिक के पावन महीने में त्यौहारों का सीजन रहता हैं. इस माह पूजा -पाठ होती हैं, दिवाली और आस्था का महापर्व छठ भी इस दरमियान मनाया जाता.
पूजा में दूध और इससे बनने वाली मिठाई का उपयोग ज्यादा होता हैं. लेकिन इस त्यौहार के समय बेरमो के शांति नगर इलाके में नकली दूध बनाने का वीडिओ वाइरल हुआ जिसमे दो शख्स दूध में मिलावट करते साफ -साफ देखे जा रहे हैं.
आखिर क्या मिलावट दूध में की ज रही हैं ये तो मालूम नहीं पड़ रहा हैं. लेकिन जो दिखाई पड़ रहा हैं. इससे स्वास्थ्य को तो नुकसान जरूर पहुंचेगा. जो जानलेवा भी साबित हो सकता हैं. खासकर बच्चो को मिलावटी दूध से शरीर को काफ़ी नुकसानदायक होगा.आखिर क्या मिलाया जा रहा है ये तो जांच के बाद ही मालूम पड़ेगा.
हालांकि, सच्चाई है कि फरेब और धोखाधड़ी का काला खेल और स्याह सच छुप नहीं सकता. इसके उजागर होने से धंधेबाजों में खौफ पसरा है.क्योंकि इस करतूत को करने के बाद क़ानूनी शिकंजा कसने वाला हैं. अब उनकी शामत आने वाली हैं. लोगों के स्वास्थ्य और जिंदगी से खिलवाड़ करना उनके लिए अब भारी पड़ेगा.
दरअसल, इस खतरनाक और जानलेवा खेल पर बोकारो के सिविल सर्जन डॉ अभय भूषण प्रसाद ने गंभीरता से लिया हैं और इसे एक जानलेवा खेल बताया हैं. उन्होंने कहा कि इस दूध को पीने से कई गंभीर बीमारियां हो सकती हैं.कई बीमारी तो जानलेवा हैं.
उन्होंने ये भी कहा हैं कि नकली दूध बनाने वालों पर करवाई की जाएगी और इसके लिए फूड सेफ्टी ऑफिसर को सैंपल लेकर जांच का निर्देश दिया गया हैं. जो स्थानीय प्रशासन की मदद से आगे का काम करेंगे और क़ानून सम्मत करवाई की जाएगी. इन्हे बख्शा नहीं जायेगा.
उन्होंने ये भी कहा कि त्यौहार के इस सीजन में जांच टीम मिलावट का धंधा करने वालों की जांच कर कार्रवाई पूरे जिले में करेगी, ताकि किसी के स्वास्थ्य पर बुरा असर न पड़े.
अगर देखा जाए तो मिलावट का खेल कहीं न कहीं तो चोरी -छुपे लोग पहले से कर रहे हैं. अगर विभाग और प्रशासन इसपर एक्शन ले तो इस पर लगाम लगाया जा सकता हैं. इसके साथ ही लोगों को भी इन मिलावटी चीज़ों को परख कर सावधानी से खरीदने की जरुरत है. क्योंकि ये किसी की जिंदगी का सवाल है.
बेरमो पुलिस को भी इनके खिलाफ त्वरित और सख्त कारवाई की जरुरत है तब ही इनके मन में क़ानून का डर पैदा होगा और इस तरह के फरेब पर शिकंजा कसेगा.
NEWSANP के लिए बेरमो से शिवपूजन सिंह की रिपोर्ट

