बेरमो : खबर का हुआ असर, कारगली जाने वली सड़क पर हुआ कुछ काम!…

बेरमो : खबर का हुआ असर, कारगली जाने वली सड़क पर हुआ कुछ काम!…

बेरमो (BERMO): कारगली जाने वाली सड़क, जिसे सुभाष नगर, जवाहर नगर, अमलो और राम नगर के निवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण सड़क है, इस रोड से ही लोग कारगली बाजार, ट्रैन पकड़ने के लिए अमलो हाल्ट,कारगली बैंक, रीजनल अस्पताल ढोरी और फुसरो जाते है. इस सड़क की हालत बेहद जार्जर और खतरनाक हो गई थी. जहां अक्सर छोटे -बड़े हादसे होते रहते थे.
कुछ दिन पहले इसे लेकर खबर लिखी गई थी, जिसका थोड़ा स असर देखने को मिला. इस पर अभी थोड़ा काम किया गया है और अभी समतल डोजरिंग से कर दिया गया है. हालंकि अभी भी इसे पूरा बनाना बाकी है. वैसे अभी काम चालाव तो बना दिया गया है. इससे कुछ खतरा तो कम हुआ है. खासकर ऑटो की सवारी कर रहे यात्री और बाइक सवार के लिए तो ये सड़क बेहद खतरनाक बन गई थी.

खैर सबसे अच्छी बात ये है कि इसे लेकर पहल कम से कम की गई और इस सड़क को सही करने को लेकर इच्छाशक्ति दिखाई गई. ये एक सराहनीय कदम है. वैसे अगर इसे बरसात के पहले पूरी तरह से दुरुस्त कर दिया जाए तो लोगों के लिए काफ़ी बेहतर होता. क्योंकि अभी भी इसकी हालत उतनी अच्छी तो नहीं है.
वैसे हकीकत ये है कि ये सड़क पुरानी है और दशकों से लोग अवागमन के लिए इस्तेमाल कर रहे है. जो यहां के स्थानीय लोगों के लिए लाइफलाइन की तरह है.इसलिए इस पर तो नजरें इनायत बिल्कुल होनी ही चाहिए.

NEWSANP के लिए शिवपूजन सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *