बेरमो के बेटे को हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में मिला दाखिला, आगे की राह हुई मुश्किल…

बेरमो के बेटे को हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में मिला दाखिला, आगे की राह हुई मुश्किल…

बोकारो(BOKARO):झारखंड की राजधानी रांची से करीब 107 किलोमीटर दूर बोकारो जिले के बेरमो प्रखंड में रहने वाले एक युवक को हार्वर्ड यूनिवर्सिटी में दाखिला मिल गया है. बेरमो के बेटे को प्रतिष्ठित हार्वर्ड केनेडी स्कूल में मिड-कैरियर मास्टर इन पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन (MC/MPA) कार्यक्रम में एडमिशन मिला है. हालांकि, अब उनके लिए आगे की राह कठिन है. सात समंदर पार जाकर पढ़ाई पूरी करनी है और वहां पहुंचने में मुश्किलें पेश आ रहीं हैं.

एनआइटी सिलचर से मैकेनिकल इंजीनियर हैं भरत नायक
भरत नायक लंबे अरसे तक सामाजिक न्याय, सूचना साक्षरता और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर लिखते रहे हैं. उन्होंने एक दशक तक पत्रकारिता और शोध के क्षेत्र में बिताया है. सीसीएल (कोल इंडिया) में सीनियर मैकेनिक के पद से रिटायर्ड कर्मचारी के पुत्र भरत नायक ने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT), सिलचर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है.

पढ़ाई पूरी करने के बाद शुरू की पत्रकारिता
पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर बनाने का निश्चय किया. सामाजिक और आर्थिक समस्याओं पर कलम चलायी. उनका मानना है कि हार्वर्ड जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में चयनित होना एक बड़ी उपलब्धि है. उन्होंने कहा कि यह किसी भी व्यक्ति के लिए गौरव का क्षण होता है.

सरकार और जनप्रतिनिधि से मदद चाहते हैं भरत नायक
भरत नायक चाहते हैं कि सरकार और उनके क्षेत्र के जनप्रतिनिधि उनकी मदद करें, ताकि उनकी आगे की राह कुछ आसान हो सके. वह वैश्विक मंच पर अपने राज्य और देश का नाम रोशन करना चाहते हैं. भरत नायक बोकारो जिले के बेरमो स्थित चलकरी बस्ती के रहने वाले हैं.

NEWSANP के लिए बोकारो से ब्यूरो रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *