बुजुर्ग मतदाताओं में दिखा वोटिंग का उत्साह…

बुजुर्ग मतदाताओं में दिखा वोटिंग का उत्साह…

धनबाद(DHANBAD): नगर निकाय चुनाव में जिले के विभिन्न मतदान केंद्रों पर बुजुर्ग मतदाताओं में अपने मताधिकार का प्रयोग करने का उत्साह देखने को मिला।

कई बुजुर्ग मतदाता अपने परिजनों का सहारा लेकर मतदान केंद्र तक पहुंचे। कई बुजुर्ग मतदाता सपरिवार वोट देने के आएं। कई मतदान केंद्र पर स्वयं सेवकों ने बुजुर्ग मतदाता को सहायता प्रदान की।

वहीं मतदान केंद्र पर बीएलओ द्वारा हर मतदाता की पर्ची चेक कर उनके संबंधित बूथ की कतार में खड़ा कराया गया।

जिला प्रशासन ने सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा की पर्याप्त व्यवस्था की थी। बीच बीच में सिटी हॉक्स द्वारा गश्त की जा रही थी।

NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

Comments

No comments yet. Why don’t you start the discussion?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *