धनबाद (DHANBAD):बीसीसीएल सीएमओएआई का एक प्रतिनिघी मंडल जिलाधिकारी आदित्य रंजन एंव वरिय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार तथा पुलिस अधिक्षक (शहरी) ऋत्विक श्रीवास्तव से परिचयात्मक मुलाकात किया। एसोसिएसन ने तीनों पदाधिकारी का स्वागत पुष्पगुच्छ समर्पित करके किया। तीनों वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी को वर्तमान समय में कोयला अधिकारियों की समस्या से अवगत कराया गया। कोल क्षेत्र में आये दिन अधिकारीयों के साथ हो रहे दुर्व्यवहार को संज्ञान में दिया गया। पदाधिकारियों ने उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधी मंडल में अध्यक्ष ऐ के सिंह, उपाध्यक्ष ऐ के झा , सुनील कुमार एंव कोषाध्यक्ष आलोक डोकानिया उपस्थित थे।
NEWSANP के लिए धनबाद से कुंवर अभिषेक सिंह की रिपोर्ट

